पटना में दो दिनों का बिहार तकनीकी सम्मलन अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने किया...
टेक्नोलॉजी

पटना में दो दिवसीय बिहार तकनीकी सम्मेलन का आयोजन

पटना, मुकेश महान। पटना में दो दिनों का बिहार तकनीकी सम्मेलन अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने किया। उद्घाटन के मौके पर विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक राजेश गेरा और सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल भी उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई वरिय अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र NIC , बिहार सूचना प्रावैधिकी, बिहार और एनआईसीएसआई NICSI के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम मेंईगवर्नेंस नेक्स्ट विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सरकार में तकनीक का इस्तेमाल उसकी उपयोगिता और उसके लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में कई अधिकारियों ने अपने अनुभव और तकनीकी उपलब्धियों को भी साझा किया।

कार्यक्रम में देशभर के करीब 500 से अधिक विशषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्य सचिव ने NIC द्वारा विकलित डिस्ट्रिक्ट ICT SUITE और बिहार ईगवर्नेंस सॉल्यूशंस 2023 स्मारिका का लोकार्पण भी किया। डिजीटल इंडिया सप्ताह के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पहले दिन चार सत्रों में समपन्न हुआ।

Read also- पैर धोने की राजनीति कितना सार्थक !

बिहार तकनीकी सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त तीन अलग अलग सत्र में बिहार ईगवर्नेंस रोड मैप डिस्ट्रिक्ट ICT SUITE और बिहार इंटरप्राइज आर्किटेक्चर Bihar EA,टूल्स एंड टेक्नोलॉजी ऑफ एआईफॉर गवर्मेंट, साइबरसिक्यूरिटी और CCTNS/ICJS और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी फॉर गवर्मेंट और क्लाउड विषय पर विस्तार से प्रजेंटेशन के साथ चर्चा की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.