एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
रहस्यमयी बीमारी से 1 की मौत, अनेक की हालत नाजुक
नई दिल्ली /एजेंसी। देश-दुनिया में इस समय कोरोना वायरस महामारी कहर ढा रही है. वहीं इस बीच आंध्र प्रदेश में एक रहस्यमयी बीमारी फैलनी शुरू हो गई है. राज्य के एलुरु जिले में रविवार को इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 292 लोगों की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में […]
शांभवी सुमन ने ज़िले में तीसरा स्थान पाकर स्कूल का नाम किया रोशन
नालंदा,बिहारशरीफ,संवाददाता। बिहारशरीफ की छात्रा शांभवी सुमन ने इंटर परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिले भर में तीसरे स्थान पाकर अपना और परिवार का नाम रोशन किया है ।शांभवी सुमन नालंदा कॉलेजिएट हाई स्कूल की छात्रा है और उसे 455 नम्बर आए हैं।गौरतलब है कि इसी संकाय में दूसरे स्थान पर आने वाली मुस्कान कुमारी भी […]
किसान नरसंहार के दोषी मंत्री पुत्र के बेल के खिलाफ pappu yadav जायेंगे सुप्रीम कोर्ट
pappu yadav ने कहा – एक संविधान दो विधान क्यों, जब हत्यारे को बेल और सेवा करने वाले को जेल। पटना, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने लखीमपुर किसान नरसंहार मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत पर रोष जाहिर किया। साथ […]


