एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
विक्रम के परिजनों से पप्पू यादव ने की मुलाकात, मृतक की पत्नी के लिए मांगी नौकरी
फतुहा, संवाददाता। सोमवार को जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कच्ची दरगाह पहुंचे। वहां मृतक विक्रम के परिजनों से मुलाकात की। विदित हो कि बीते दिनों अपराधियों ने युवक विक्रम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को न्याय का भरोसा […]
सारथी ट्रस्ट के बच्चों के बीच करायी गई चित्रकला प्रतियोगिता
पटना / सवांददाता।लायंस क्लब पटना हारमनी ने आज सारथी ट्रस्ट के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता करायी और उनके बीच बिस्कुट चिप्स केक का वितरण किया बच्चों को पुरस्कार के रुप में रबड़ कटर कलर्स दिया गया सभी बच्चे गरीब परिवार से थे जब उनको यह सब प्रदान किया गया तब उनके चेहरे की खुशी […]
26 तारीख को भारत बंद करेगा जाप: राजू दानवीर
जन अधिकार युवा परिषद का हुआ विस्तार पटना। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में जन अधिकार पार्टी (लो) 26 मार्च को बिहार बन्द करेगी। इस बन्द में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ शामिल होंगे। उक्त बातें जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कही।कृषि कानूनों की जमकर आलोचना करते हुए […]



