Related Articles
जैप हवलदार तथा सीआरपीएफ के अफसर के घर में चोरी
Posted on Author admin
हवलदार प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने दिए गए आवेदन में कहा कि वह आरा नगर थाना के वार्ड नंबर-5 मझौंवा में रहते हैं। उनके बड़े भाई कुमार मधुरेंद्र सिंह का मकान भी कैंपस में है।
‘नो मीन्स नो’ का ट्रेलर रिलीज के साथ हुआ वायरल
Posted on Author admin
पहली इंडो पोलिश फिल्म ‘नो मीन्स नो’ का ट्रेलर रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। यूरोप और हॉलीवुड में इंडियन जेम्स बांड के नाम से मशूहर बिहारी बॉय ध्रुव वर्मा और प्रोड्यूसर विकास वर्मा की यह फिल्म मिड डे इंडिया के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 759,561 व्यूज मिल […]
केंद्रीय बजट से आम आदमी निराशः डॉ दयानंद प्रसाद सिंह
Posted on Author Xpose Now Desk
फतुहा, संवाददाता। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया।इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए फतुहा के राजद नेता डॉ दयानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। इस बजट में आम आदमी के लिए सिर्फ निराशा ही है। उन्होंने कहा कि हीरे और चमड़े […]




पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।