Related Articles
सिलेंडर बुक करने के लिए नहीं लगेंगे पैसे
इंडेन गैस के ग्राहक अब केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए गैस रिफिल सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह सुविधा देश के सभी इंडेन गैस ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इसके लिए सरकार ने एक नया नंबर 8454955555 जारी किया है। तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में इस सेवा को लॉन्च किया। […]
19 फरवरी को आयोजित होगा सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम
आगामी 19 फरवरी 2021 को चाणक्य विकास मोर्चा के तत्वाधान में भव्य श्री सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पटना में होने जा रहा है. इस हेतु आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को ठाकुरबाड़ी गर्दनीबाग प्रांगण में श्री बृजेश मिश्रा जी के नेतृत्व में सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम हेतु तैयारी बैठक की गई जिसमें ‘सूर्य […]
फ़िल्म बेटी न.1 को लेकर भावुक हुए यश कुमार
फ़िल्म का ट्रेलर 21 मार्च को होगी रिलीज भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में यूनिक अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘बेटी न.1’ का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज होगा। यश कुमार की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का ट्रेलर B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से होगा, जिसके निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इस फ़िल्म के […]




पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।