छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लालू इस बार छपरा से विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल हम राजद के सुप्रीमो नहीं बल्कि छपरा के लालू प्रसाद यादव की बात कर रहे हैं जो गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे. सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है. दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी अचानक चर्चा में आ गया है.इस प्रत्याशी ने नगर पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में अपना भाग्य आजमा लिया है, ये बात अलग है कि इसे आज तक सफलता नहीं मिली है लेकिन लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण यह चर्चा में जरूर आ जाता है. मढौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा.मालूम हो कि देश के कद्दावर राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता है और रांची में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में छपरा के ये लालू प्रसाद यादव अपने आप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. लोग बताते हैं कि शायद ही ऐसा कोई चुनाव हो जिसमें छपरा वाले लालू प्रसाद यादव अपनी दावेदारी नहीं ठोकते हैं. बिहार की इस सीट से किसी जमाने में लालू प्रसाद भी सांसद हुआ करते थे.
Related Articles
मुख्यमंत्री ने बिहारी श्रमिकों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के शिवमोगा में हुये हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है पटना / सवांददाता। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक के शिवमोगा में डायनामाइट और जिलेटिन की छड़ लदी ट्रक में हुये ब्लास्ट हादसे में बिहार के श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त […]
बर्दवान विस्फोट: जेएमबी आतंकवादी को 29 साल की जेल की सजा
कोलकाता। 2014 में बर्दवान बम ब्लास्ट मामले में अदालत ने बंग्लादेशी नागरिक को दोषी पाया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश के निवासी कौसर उर्फ बोमा मिजान को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम गतिविधियां (यूएपीए), शस्त्र अधिनियम और विदेशी अधिनियम के कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।अधिकारी ने कहा कि […]
Karishma Tanna की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नज़रें, एक्ट्रेस ने शेयर की ग्लैमरस PHOTOS
आये दिन Karishma Tanna सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्पल स्ट्रीप्ड ड्रेस में कई फोटोज शेयर की है। Karishma Tanna अपने फैशन की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। Read also: भारत के लिए वीडियो शेयर कर Priyanka Chopra ने मांगी […]



