पटना. बीजेपी नेता (BJP Leader) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बेउर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब बीजेपी नेता और मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजा बाबू मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके में सीताराम उत्सव हॉल के पास बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी नकाबपोश थे जिन्होंने राजा बाबू के कनपटी में पिस्टल सटाई और गोली मार दी. गोली लगते ही राजा बाबू घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही बेउर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक मृतक प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे.हत्या की इस घटना को अपराधियों ने किस वजह से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका भूमि विवाद की जताई जा रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
Related Articles
संत रविदास जयंती मनाई गई
आनंद कुमारसंत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को रविवार के दिन सन् 1433 में हुआ था। उनकी जयंती 27 फ़रवरी 2021 को मनाई गयी। महावीर मंदिर में हर वर्ष रविदास जयंती विशेष उल्लास के साथ आयोजित की जाती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्दे नजर भीड़ कम करने के लिए हर वर्ष आयोजित होने […]
शनि का कर्क राशि पर वर्ष 2021 लिए गोचर फल
पवन कुमार शास्त्री शनि का गोचर पूरे वर्ष भर मकर राशि में गमन करेगा शनि लगभग ढाई साल तक एक हाई राशि में गमन करता है और यह बहुत ही प्रभावी माना जाता है ।यहाँ प्रस्तुत है कर्क राशि में शनि का गोचर फलकर्क राशि वाले जातकों के लिए सप्तम शनि देव पूज्य हैं। रजत […]
राजद कार्यालय में सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती मनायी गई
पटना / सवांददाता। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती माननीय प्रदेश श्री जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने […]


