पटना । पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 67 के पार्षद मनोज जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कल्लू अपने घर से दुकान जा रहा था। घटना पटना सिटी के चौक थाना के तहत हाजीगंज इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह स्टेट बैंक आफ इंडिया के पास टीवी और इलेक्ट्रानिक्स की अपनी दुकान पर वह जा रहा था। शायद यह बात अपराधियों को पता थी, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। पौने ग्यारह बजे के करीब कल्लू अपने दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटनास्थल पर वारदात के बाद काफी खून पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पर डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी हत्या के इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस की शुरुआती जांच में जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। वारदात के पीछे की पूरी असलियत पुलिस के जांच में ही सामने आ पाएगी। दूसरी तरफ वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। इलाके के लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
आईटी, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से थमी शेयर की तेजी , 52104 पर रहा सेंसेक्स
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान जोरदार लिवाली रही, हालांकि मुनाफा वसूली के दबाव में दोपहर बाद के कारोबार के दौरान कुछ सेक्टरों में बिकवाली रही, जिससे प्रमुख संवेदी सूचकांक ऐतिहासिक ऊंचाई से फिसलकर तकरीबन सपाट बंद हुए।सेंसेक्स बीते सत्र से 49.96 अंकों यानी 0.10 […]
पाकिस्तान में हिंदू धार्मिक स्थलों की हो रही उपेक्षा : रिपोर्ट
इस्लामाबाद। डॉन न्यूज ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह रिपोर्ट 5 फरवरी को एक व्यक्ति वाले शोएब सूडल कमीशन ने पेश की थी। इस कमीशन को शीर्ष अदालत ने गठित किया था।रिपोर्ट में खेद जताया गया है कि “पाकिस्तान में हिंदू और सिख धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वाला एवाक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी […]
फतुहा नगर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
फतुहा। नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन को गोविंदपुर के मा तांंरा उत्सव में किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी संचालन भाजपा नेता भास्कर लाल पटवा और नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया। इस प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री अमृता भूषण जी […]



