एम्स पटना में रविवार को कुल सात लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसमें पांच पटना के थे। मृतकों में दरियापुर के डॉक्टर अरुण मुरारी, नया टोला की सीता देवी, मीठापुर के संजय जैन, राजीव नगर के प्रमोद कुमार और संजय कुमार शामिल हैं। दो अन्य मृतकों में मधुबनी के विकास कुमार तथा नालंदा के विजेंद्र पांडे शामिल हैं। एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को यहां कुल 14 नए संक्रमित भर्ती हुए, जबकि आठ को डिस्चार्ज किया गया। अब वहां भर्ती मरीजों की संख्या 172 हो गई है। बताया कि रविवार को कुल 264 लोगों की जांच आरटीपीसीआर मशीन से हुई, इनमें 30 संक्रमित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि रविवार को कुल 5010 लोगों की जांच की गई। इसमें से 83 लोग संक्रमित मिले। वहीं, पीएमसीएच में एक डॉक्टर समेत नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच वहां के भर्ती मरीज हैं
Related Articles
पटना ग्रामीण एसपी के निर्देश के बाद कांडों की गिरफ्तारी में आई तेजी
फतुहा। क्राइम ग्राफ बढ़ने के साथ ही पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। बात करे ग्रामीण क्षेत्रों की तो क्राइम लगभग सामान्य रहा है। विगत कई महीने पहले संगीन कांडों में फरार चल रहे आरोपियों पर ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कड़ा रुख इख्तियार किया है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश […]
मैं भी अयोध्या में सुंदर राम मंदिर देखना चाहता हूं : आडवाणी
बाबरी विध्वंस केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद लालकृष्ण आडवाणी (92) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी का पल है। कोर्ट के निर्णय ने मेरी और पार्टी की रामजन्मभूमि आंदोलन […]
वेब सीरीज ‘जौनपुर’ से दर्शको में खूब लोकप्रिय हो रहे है अभिनेता जाहिद एम शाह
वेब सीरीज ‘जौनपुर’ में एक घाघ राजनेता की भूमिका के लिए मिल रही है प्रशंसा। मुंबई,राजू बोहरा। जाहिद एम शाह एक अच्छे लेखक और निर्देशक हैं। यह तो वे ईटीवी उर्दू के अपने लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक ‘’अल्लाह मेरी तौबा’’ से पहले ही बखूबी साबित कर चुके हैं जिसे सायरा बानो और दिलीप कुमार जैसी हस्तियों […]


