पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार शाम को हुई थी। पुलिस ने कहा कि युवती के भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के संबंध में तीन किशोर पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक राहुल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। राहुल की उसके इलाके की एक युवती से दोस्ती थी, लेकिन लड़की का परिवार इस दोस्ती के खिलाफ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को आरोपियों ने राहुल को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया था। जब वह वहां पर पहुंचा तो चार-पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई अधिकारी ने कहा कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) विजयंता आर्य ने बताया कि बुधवार 7 अक्टूबर को एक 18 वर्षीय छात्र को बेहोशी की हालत में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल (BJRM Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। हालांकि, डीसीपी ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। मृतक के चाचा के एक बयान के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर 3 किशोरों सहित 5 लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच अभी जारी है। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पलीन टूटने को युवक की मौत का कारण बताया है। मृतक राहुल के चाचा ने अपने बयान में कहा कि उनका भतीजा और युवती एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। उन्होंने कहा कि वे एक ही इलाके में रहते थे, लेकिन युवती के माता-पिता और विशेषकर उसके भाई इन दोनों की दोस्ती के खिलाफ थे।राहुल के चाचा ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि बुधवार को, लगभग 7 बजे, मुझे मेरे दोस्त का फोन आया जिसने हमें बताया कि चार-पांच लोग मेरे भतीजे की पिटाई कर रहे हैं। जब मैं वहां पहुंचा, तो मैंने पाया कि मेरे भतीजे को युवती के भाइयों और उनके साथियों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने उसे थप्पड़-लात और घूंसों से जमकर मारा। पीड़ित के चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी उनके भतीजे को धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि उसका भतीजा उनकी बहन से बात करता है जो उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह उससे बात करना बंद नहीं करेगा तो वे उसे मार देंगे। तब उन्होंने अपने भतीजे को छोड़ देने के लिए उनसे निवेदन किया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और परिवारों के बीच किसी भी तनाव से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Related Articles
बी फॉर नेशन ने बच्चों के साथ मनाया होली मिलन समारोह
पटना। बी फॉर नेशन ट्रस्ट ने रविवार को बच्चों के साथ होली मिलन समारोह सादगी पूर्वक मनाया। सामाजिक संस्था बी फॉर नेशन की ओर से पटना के मंदिरी स्थित हथुआराज संस्कृत महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बी फॉर नेशन के 200 बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की […]
बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी महादेवी वर्मा: राजीव रंजन प्रसाद
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंसः संपन्न हुआ महादेवी वर्मा सम्मान समारोह पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस द्वारा राजधानी के भारतीय नृत्य कला मंदिर में महादेवी वर्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 16 विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती और राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके बाद दीप […]
पीएमसीएच पुनर्निर्माण में 700 करोड़ से अधिक का घोटाला: पप्पू यादव
कोरोना जांच और क्वारंटाइन सेंटर में हुई अनियमितता की जांच न्यायधीश की निगरानी में हो: पप्पू यादव पटना. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब पीएमसीएच के पुनर्निर्माण कार्य की […]



