पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में बुधवार शाम को हुई थी। पुलिस ने कहा कि युवती के भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना के संबंध में तीन किशोर पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक राहुल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। राहुल की उसके इलाके की एक युवती से दोस्ती थी, लेकिन लड़की का परिवार इस दोस्ती के खिलाफ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को आरोपियों ने राहुल को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया था। जब वह वहां पर पहुंचा तो चार-पांच लोगों द्वारा कथित तौर पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई अधिकारी ने कहा कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) विजयंता आर्य ने बताया कि बुधवार 7 अक्टूबर को एक 18 वर्षीय छात्र को बेहोशी की हालत में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल (BJRM Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। हालांकि, डीसीपी ने बताया कि घायल युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे। मृतक के चाचा के एक बयान के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर 3 किशोरों सहित 5 लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच अभी जारी है। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पलीन टूटने को युवक की मौत का कारण बताया है। मृतक राहुल के चाचा ने अपने बयान में कहा कि उनका भतीजा और युवती एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। उन्होंने कहा कि वे एक ही इलाके में रहते थे, लेकिन युवती के माता-पिता और विशेषकर उसके भाई इन दोनों की दोस्ती के खिलाफ थे।राहुल के चाचा ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि बुधवार को, लगभग 7 बजे, मुझे मेरे दोस्त का फोन आया जिसने हमें बताया कि चार-पांच लोग मेरे भतीजे की पिटाई कर रहे हैं। जब मैं वहां पहुंचा, तो मैंने पाया कि मेरे भतीजे को युवती के भाइयों और उनके साथियों द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने उसे थप्पड़-लात और घूंसों से जमकर मारा। पीड़ित के चाचा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी उनके भतीजे को धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि उसका भतीजा उनकी बहन से बात करता है जो उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह उससे बात करना बंद नहीं करेगा तो वे उसे मार देंगे। तब उन्होंने अपने भतीजे को छोड़ देने के लिए उनसे निवेदन किया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और परिवारों के बीच किसी भी तनाव से बचने के लिए इलाके में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Related Articles
बिना मास्क घूमते मिले 875 लोग, सात हजार रुपए जुर्माना वसूला
पटना. जिला प्रशासन ने करोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क चेकिंग अभियान को तेज किया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को चले अभियान के दौरान राजधानी में 875 लोग बिना मास्क के ही घूमते पकड़े गए। प्रशासन की टीम ने […]
वेलेंटाइन डे पर फैंस ने अक्षरा सिंह को कहा आई लव यू
खूब वायरल हो रहा अक्षरा सिंह का पहला वेलेंटाइन स्पेशल गाना, फैंस ने कहा – I Love You भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने इस वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपना वेलेंटाइन स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा सिंह ने […]
कोहली, अनुष्का ने बेटी वमिका की पहली तस्वीर शेयर की
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की कुछ फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ” हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वमिका ने इसे […]


