कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा ने कियी गजब का ट्वीट
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में मुंबई इंडियंस ने सभी 7 विरोधियों को चित करते हुए लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार खिताब जीता. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले उसने अंक तालिका में नंबर 1 का स्थान हासिल किया और उसके बाद क्वालिफायर और […]
19 फरवरी को आयोजित होगा सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम
आगामी 19 फरवरी 2021 को चाणक्य विकास मोर्चा के तत्वाधान में भव्य श्री सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पटना में होने जा रहा है. इस हेतु आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को ठाकुरबाड़ी गर्दनीबाग प्रांगण में श्री बृजेश मिश्रा जी के नेतृत्व में सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम हेतु तैयारी बैठक की गई जिसमें ‘सूर्य […]
नगर परिषद ने फतुहा विकास के लिए पेश किया बजट
फतुहा। स्थानीय नगर परिषद की ओर से फतुहा शहर के विकास के लिए नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने बुधवार को वितीय वर्ष -2021-22 के लिए 98 करोड़ 79 लाख 47 हजार रूपये का बजट पेश किया है। वहीं बजट सत्र में फतुहा शहर के विभिन्न समस्याओं को दूर करने पर चर्चा किया […]


