कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
बिहार राज्य पंचायत परिषद में हुआ झंडोतोलन
मनाया गया गणतंत्रता दिवस समारोह पटना / सवांददाता। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज बिहार राज्य पंचायत परिषद के प्रांगण में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह झंडोतोलन किया। इस मौके पर झंडोतोलन के बाद राष्ट्रीय गीत जन गण मन … का भी पाठ […]
कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद भारतीय टीम को मिली ट्रेनिंग की इजाजत
चेन्नई। भारतीय टीम को शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा।बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, ” भारतीय टीम ने चेन्नई में सोमवार को अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। नियमित अंतराल पर इनके तीन […]
इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
फिलिपिंस। पड़ोसी देश इंडोनेशिया में बुधवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी अल्फत अबुबकर ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि भूकंप से सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है।एजेंसी ने पहले बताया कि भूकंप 6.5 तीव्रता का है हालांकि बाद में संशोधित कर […]



