Hartalika Teej
धर्म-ज्योतिष

पहली बार कर रही हैं हरतालिका तीज तो रखें इन बातों का ख्याल

Hartalika Teej : हरतालिका तीज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुहागिन महिला के पति की उम्र लंबी होती है जबकि अच्‍छे पति की कामना के लिए अविवाहित लड़कियां भी इस व्रत को रखती हैं। अविवाहित लड़कियों को मनचाहा जीवन साथी मिलता है। सौभाग्य और श्रृंगार को समर्पित इस पर्व पर महिलाएं और बच्चियां हाथ-पैरों में मेहंदी और आल्ता या महावर लगाती हैं। इस दिन माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा की जाती है।हरियाली तीज पर पति-पत्नी को एक साथ शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रतों में से एक है.

Read Also: बाढ़ में शिव भक्तों की आस्था पर कोरोना संक्रमण भारी

यह व्रत हरियाली तीज (Hartalika Teej) और कजरी तीज से ज्यादा कठोर होता है. हरतालिका तीज का व्रत अत्‍यंत कठिन माना जाता है।यह निर्जला व्रत है यानी कि व्रत के पारण से पहले पानी की एक बूंद भी ग्रहण करना वर्जित है। इसलिए इस व्रत को रखने वाली महिलाओं को खास नियमों का पालन किया जाता है। इस व्रत के कुछ कठोर नियम भी हैं,जो हम आपको जानकारी दे रहे हैं। पहला नियम है कि इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्‍याएं रखती हैं। लेकिन एक बार व्रत रखने के बाद पूरे जीवन भर इस व्रत को रखना पड़ता है।

दूसरा कठोर नियम है कि इस व्रत में सोने की मनाही है। यहां तक कि रात को भी सोना वर्जित है। रात के वक्‍त भजन-कीर्तन किया जाता है।मान्‍यता है कि इस दिन व्रत करने वाली महिला अगर रात को सो जाए तो वह अगले जन्‍म में अजगर बनती है। व्रत का समापन अगले दिन सूर्योदय के बाद माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाने के बाद ही होता है। व्रत करने वाली महिला को किसी पर भी गुस्‍सा नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाती हैं।
व्रत करने वाली महिला को पति के साथ भी क्‍लेश नहीं करना चाहिए। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्रत अधूरा रह जाता है। अगर आप इस व्रत को रख रही हैं तो किसी बुजुर्ग का अपमान न करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्रत का प्रताप नहीं मिलता है।

अगर कोई महिला ज्‍यादा बीमार है तो उसके बदले घर की अन्‍य महिला या फिर पति भी इस व्रत को रख सकता है। मान्‍यता है कि अगर व्रत करने वाली महिला इस दिन गलती से भी कुछ खा-पी ले तो वह अगले जन्‍म में बंदर बनती है। मान्‍यता है कि अगर व्रत करने वाली महिला इस दिन दूध पी ले तो वह अगले जन्‍म में सर्प योनि में पैदा होती है।

मृत्युंजय शर्मा
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.