एक्सपोज नाऊ आपके लिए वर्ष 2026 का राशिफल लेकर आया है। इसे पढ़िए और जानिए अपना अपना राशिफल। ( राशिफल 2026 यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित आधा...
धर्म-ज्योतिष

राशिफल 2026-जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष आपके लिए

नव वर्ष आप सबों के लिए शुभ हो।इसी मंगल कामना के साथ एक्सपोज नाऊ आपके लिए वर्ष 2026 का राशिफल लेकर आया है। इसे पढ़िए और जानिए अपना अपना राशिफल। ( राशिफल 2026 यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।)

मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2026 मिलाजुला प्रभाव देगा। इस पूरे साल खर्च और आमदनी दोनों ही बढ़ेंगे। इसलिए जरूरी है कि अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित रखते हुए अपना बजट बनाएं। निवेश से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस साल रोग ऋण और शत्रु हावी रहेंगे। असावधान रहने पर नुकसान हो सकता है। सलाह दी जाती है कि अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। आंखों, पैरों और पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। स्थान परिवर्तन हो सकता है। विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है । व्यापारियों को इस साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाहित लोगों के लिए साल अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि – वर्ष 2026 वृषभ जातकों के लिए बेहतर और खुशियां देने वाला होगा। परिवार में नए सदस्य के आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। प्रमोशन या बेहतर नौकरी हो सकती है। कुल मिलाकर किसी तरह से आमदनी बढ़ जाएगी। सलाह है कि लापरवाही से बचें। निवेश नुकसान दे सकता है। इस साल दुर्घटना के संकेत मिलते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है।नौकरी या व्यवसाय में संयम बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है । प्रेम संबंध में इस वर्ष खटास आ सकता है।
मिथुन राशि-साल 2026 मिथुन राशि वाले जातकों की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साल होगा।पूर्व की योजनाओं पर आप काम करके सफल होंगे। कड़ी मेहनत कर अच्छा फल पाएंगे। मान-सम्मान में विस्तार होगा। संतान से भी सुखद समाचार मिलेंगे। आपको खान-पान पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। इस साल आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगी। आर्थिक रूप से यह साल आपको मजबूती देगा। व्यापार में लाभ के साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। किसी के साथ खास कर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।


कर्क राशि-साल 2026 कर्क राशि के जातकों के लिए अवसरों का साल है। नौकरी या रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। कमाई के साथ इस साल खर्चों में तेजी से बढ़ेंगे। विदेश यात्रा क साथ धार्मिक गतिविधियों पर खर्च भी बढ़ सकता है। शनि की कृपा से धन मिलता रहेगा पूरे साल। हां, निवेश को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष रोमांस के साथ रोमांंस में गलतफहमियां भी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में चुनौती आसकती है। कुछ बीमारियां भी परेशान करेंगी।
सिंह राशि-सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2026 आत्मविश्लेषण का समय रहेगा। इस साल आर्थिक उन्नति होगी और नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। फिर भी गलत जगह धन का निवेश करने से बचें। साल के आखिरी दौर में परिश्रम का फल मिलेगा। सलाह दी जाती है कि अकेलेपन से दूर रहें और परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम संबंध भी इस साल अच्छा ही रहेंगे। इसमें कुछ नए अवसर इस साल आपको मिल सकते हैं। कन्या राशि-साल 2026 में कन्या राशि के लोगों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। शुरुआत से ही आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। अच्छी कमाई के बाद भी अचानक होने वाले खर्चों से आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के अवसर दिख रहे हैं। व्यापारियों को इस दौरान बड़ा लाभ मिल सकता हैं। छात्रों पढ़ाई में अच्छा करेंगे।प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन भी संभव हैं। प्रेम जीवन भी इस साल मजबूत बनेगा। तुला राशि-साल 2026 तुला राशि के जातकों के लिए यात्राओं से भरा होगा । रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ इस साल संबंध तनावपूर्ण हो सकता हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आय के लिए अतिरिक्त प्रयास और मिहनत करने पड़ेंगे। शेयर बाजार में निवेश आपके लिए लाभदायक हो सकता है। लेकिन विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही निवेश करें। इस साल आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अविवाहित लोगों के प्रेम विवाह की संभावना बन रही है। व्यापारियों को छोटी यात्राओं से फायदा होगा। वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2026 तनावपूर्ण रह सकता है। पारिवारिक जीवन में बी तनाव का सामना करना पड़ेगा। हालांकि साल की शुरुआत में धन लाभ होगा। कोई शुभ कार्य संपन्न होने से मन में प्रसन्नता का ऐहसास होता रहेगा। परिश्रम के बाद ही कोई सफलता मिल सकती है।नई नौकरी के अवसर भी इस वर्ष आपको मिल सकते हैं

धनु राशि-साल 2026 धनु राशि के जातकों को जी भर कर उपलब्धियां देगा। पूरा साल आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। अपने कर्म क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी और वहां का माहौल भी आपके अनुकूल ही रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह साल सफलता देने वाले होगा। हां, सलाह दी जाती है कि क्रोध और गुस्सा से खुद को बचाए रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी, रोजगार, प्रेम और परिवार के सुख में इस साल वृद्धि दिख रहा है। मकर राशि-मकर राशि वाले लोगों के लिए साल 2026 का शुरुआती समय कुछ अच्छा नहीं जाएगा। अधिक खर्च के कारण साल का शुरुआत आर्थिक दबाव में गुजरेगा। मार्च-अप्रैल से स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। धनलाभ के अवसर मिलने लगेंगे। साल के अंतिम तीमाही में आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। हो सकता है किआप विदेश की यात्रा इस अवधी में करें। । प्रेम या दांपत्य जीवन सुखद रहने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी करने वाले लोग या तो बेहतरी के लिए नौकरी बदलेंगे या फिर प्रमोशन हो सकता है। कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 की शुरुआत शुभ रहने वाला है। शुरआत में ही मन माफिक परिणाम मिलेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। इस अवधी में में आप अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आपके अपने कार्यों से समाज और शहर में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह संतोष प्रद परिणाम देने वाला साल होगा। अच्छी औरबड़ी सफलता उनकी राह देख रही है। प्रेम संबंध औरप्रगाढ़ हो सकते हैं। मीन राशि-मीन राशि वाले जातकों के लिए साल 2026 मिहनत कराने वाला होगा। मिहनत के बाद ही सफलता दिखती है। संघर्ष का समय रहेगा इसलिए धैर्य का सहारा लेकर प्रतिकूल समय टालना ही बेहतर होगा। हालांकि साल की शुरुआत मान-सम्मान देनेवाला हगा। इसके बावजूद समय समय पर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य भी आपको परेशान कर सकता है। इनके सबके बीच विदेश यात्रा का सुख भी आपको मिल सकता है। हां, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल साल साबित होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

8 Replies to “राशिफल 2026-जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष आपके लिए

  1. Hey just wanted to give you a quick heads up. The text in your
    post seem to be running off the screen in Chrome. I’m not sure if this is a
    format issue or something to do with browser compatibility
    but I figured I’d post to let you know. The design and style look great though!
    Hope you get the issue solved soon. Cheers

  2. Attractive component to content. I simply stumbled upon your blog and in accession capital to assert that I get actually enjoyed account your weblog posts. Any way I’ll be subscribing to your augment and even I fulfillment you get admission to constantly quickly.

  3. Платформа предлагает широкий выбор развлечений, чтобы каждый нашел что-то по вкусу.

    Это особенно актуально, когда основной адрес временно недоступен.

  4. Hey there would you mind sharing which blog platform you’re using? I’m looking to start my own blog soon but I’m having a tough time making a decision between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your design seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique. P.S Apologies for getting off-topic but I had to ask!

  5. Если вы хотите механические ворота для гаража, обращайтесь к нам — мы предлагаем лучшие условия и гарантируем качество!
    При выборе обязательно нужно замерить проём и выбрать подходящий тип открывания.

  6. Vertyowdiwjodko kofkosfjwgojfsjf oijwfwsfjowehgewjiofwj jewfkwkfdoeguhrfkadwknfew ijedkaoaswnfeugjfkadcajsfn xposenow.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *