वार्षिक राशिफल 2023 – सिंह राशिः वर्ष 2023 बस आने को है। नए साल 2023 से सभी को उम्मीदें बनी हुईं हैं। कोई अपने लिए घर तो कोई अपने लिए गाड़ी खरीदने को तैयार बैठा है, तो कोई अपने लिए नौकरी की उम्मीद किये बैठा है। कोई नये साल में प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई किसी से अपना पिछा छुड़ाने को आतुर। कोई विवाह तो कोई प्रमोशन की उम्मीद में नया वर्ष 2023 का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि 2023 कैसा रहेगा आपके लिए। शिक्षा, सेहत, पारिवारिक स्थिति, धन-दौलत, प्यार और व्यापार के साथ नौकरी की स्थिति कैसी रहेगी आपके लिए इस नए वर्ष में। चंद्र राशि के अनुसार सिंह राशि के लोगों को बताया जा रहा है कि नया वर्ष 2023 कैसा रहेगा उनके लिए। सिंह राशि के लोगों के लिए यहां प्रस्तुत है वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल-
वार्षिक राशिफल 2023 – सिंह राशिः स्वास्थय को लेकर इस नये साल में तुला राशि के लोगों की परेशानियां बहुत ही कम रहेंगी। आप निरोग महसूस करेंगे। बल्कि स्वास्थ्य संबंधि कोई पुरानी समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी । सामंजस्य बना कर इसे और बेहतर बना सकते हैं । संतान चाहने वालों लोगों के लिए इस वर्ष उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
साल की शुरुआत विद्यार्थियों के अनुकूल नहीं है, एकाग्रता नहीं बनने से आपका मन पढ़ाइ में नहीं लगेगा। लेकिन अप्रैल के बाद फिर से स्थिति अनुकूल महसूस होने लगेगी। विदेश जाकर पढ़ने की संभावना भी बन रही है।
इसे भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2023 : जानें कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2023
कैरियर के लिहाज से यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। नए व्यापार और नई व्यवसायिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई नया काम शुरु हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों का भी मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के संयोग भी बन रहे हैं। कुछ ऐसा निवेश भी संभव है, जो आगे चल कर लाभ दे जाए। लेकिन किसी भी निवेश के पहले जांच पड़ताल जरूर कर लें। कुल मिलाकर सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023 शुभ संकेत दे रहा है।
watch it also –Why We Light DIYA in Front of GOD
मुकेश कुमार सिन्हा (लेखक ज्योतिष के जानकार हैं।)