पुस्तक जादू की छड़ी (बाल कविता संग्रह) के लिए मुज़फ़्फ़रपुर की आस्था दीपाली को द्वितीय 'रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान' दिया गया है।...
बिहार

आस्था दीपाली को मिला ‘रविनेश कुमार वर्मा सम्मान’ 2021

 पटना, संवाददाता। साहित्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने एवं पुस्तक जादू की छड़ी (बाल कविता संग्रह) के लिए मुज़फ़्फ़रपुर की आस्था दीपाली को द्वितीय ‘रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान’ दिया गया है।

 संयोजक जुगेश कुमार सिन्हा ने बताया है कि आस्था को रविनेश कुमार वर्मा सम्मान में सम्मान पत्र एवं दो हजार एक सौ रुपये का चेक सम्मान स्वरूप दिया जा रहा है। यह सम्मान युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा के पिताजी की स्मृति में दिया जाता है। सह संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि यह सम्मान उस युवा साहित्यकार को दिया जाता है,जिनकी एकल पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।

Read also – 7 दिसंबर को रिलीज होगा पल्लवी सिन्हा का गाना ओह माही तेरे बिन

आस्था दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर कर रही हैं। वह लेडी श्रीराम कॉलेज फ़ॉर विमेन, दिल्ली विश्वविद्यालय की हिंदी साहित्य सभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। साहित्य के साथ -साथ संगीत एवं एनसीसी में भी सक्रिय हैं। हाल ही उन्हें बाल दिवस के उपलक्ष्य में , दिल्ली स्थित राजीव गांधी फाउंडेशन में सन्दर्भदाता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनकी रचनाओं का प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में भी होता रहता है। कई साझा संग्रहों में भी इनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।

watch it also https://www.youtube.com/watch?v=oCwZf6DL_bw

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.