पत्रकारों के सबसे पुराने संगठन इंडियन फेडेरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिसट्स ( आईएफडबल्यूजे ) की स्थापना दिवस पर आज बिहार इकाई ने बिहार के पद्मसम...
बिहार

स्थापना दिवस पर आईएफडबल्यूजे बिहार ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित

पटना, संवाददाता। पत्रकारों के सबसे पुराने संगठन इंडियन फेडेरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिसट्स ( आईएफडबल्यूजे ) की स्थापना दिवस पर आज बिहार इकाई ने बिहार के पद्मसम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को सम्मानित किया। आईएफडबल्यूजे बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में सुरेन्द्र किशोर के पटना ग्रामीण क्षेत्र स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। आवास पर श्री किशोर की पत्नी रीता सिंह को भी सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप एक शॉल और मोमेंटो आईएइडबल्यूजे की ओर से भेंट किया गया।
इस अवसर पर आईएफडबल्यूजे की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अतिरिक्त महासचिव सुधीर मधुकर, उपाध्यक्ष मुकेश महान और जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य अभिजीत पाण्डेय उपस्थित थे।
इस अवसर पर सम्मानित होने के बाद सुरेन्द्र किशोर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुुए संगठन का आभार प्रकट किया और कहा कि एक समय मैं भी आईएफडबल्यूजे का सदस्य रहा हूं।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत ने कहा कि मैंने पत्रकारिता जीवन में कतरनों का संग्रहण और प्रोफेशनल ईमानदारी की सबक सुरेन्द्र किशोर जी ही सीखा है।

इसे भी पढ़ें- जीकेसी के दीपोत्सव में जीकेसियनों की उमड़ी भीड़
उल्लेखनीय है कि देश में पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था आईएफडबल्यूजे की स्थापना 28अक्टूबर 1950 में की गई थी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

5 Replies to “स्थापना दिवस पर आईएफडबल्यूजे बिहार ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित

  1. It is really a great and helpful piece of info. I am happy that you simply shared this helpful info with us. Please keep us up to date like this. Thank you for sharing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *