PM Cares fund
बिहार

अनाधिकृत रूप से एंटीजन टेस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई : Ashwini Kumar Choubey

  • राज्यों में धड़ल्ले से हो रहा है अनाधिकृत रूप से एंटीजन टेस्ट जिससे लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी
  • हाजीपुर रेल जोन के जीएम से की बात। रेलवे अस्पताल में कोरोना की जानकारी से अवगत हुए

पटना,संवाददाता।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Ashwini Kumar Choubey ने अनाधिकृत रूप से एंटीजन टेस्ट कर रहे एजेंसियों पर करवाई करने को मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्हें बिहार सहित अन्य राज्यों से अनाधिकृत रूप से एंटीजन टेस्ट करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो अधिकृत नहीं हो उनके बारे में राज्यों को सूचित करें।

Read also: अब रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक Night Curfew

एंटीजन टेस्ट के नाम पर लोगों से मनचाहा वसूली की जा रही है। साथ ही समय पर रिपोर्ट नहीं दिया जाता है। इस वजह से उन्हें आगे इलाज कराने में काफी विलंब हो जाता है। इस वजह से कुछ लोगों की मृत्यु की शिकायत भी केंद्रीय मंत्री Ashwini Kumar Choubey को मिली थी। इतना ही नहीं रिपोर्ट अविश्वसनीय होता है। जिसकी वजह से अस्पताल पहुंचने पर दोबारा से टेस्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया में काफी विलंब हो जाता है, जिससे पीड़ित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अधिकृत लैब से ही जांच करवाएं। ताकि आगे इलाज में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर जांच की व्यापक बंदोबस्त किया गया है। किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर जरूर कोरोना कि जांच कराएं। सावधानी एवं सतर्कता बरतनी है। जो जांच करने घर पर आ रहा हो उसकी प्रामाणिकता की भी जांच कर ले।

रेलवे अस्पतालों में रेमडेसीविर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को ड्रग कंट्रोल को दिया निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री Ashwini Kumar Choubey ने रेलवे अस्पतालों में कोविड-19 उपचार आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने हाजीपुर रेल जोन के जीएम से भी बातचीत की। दानापुर रेलवे अस्पताल सहित जोन के विभिन्न जगहों पर अस्पतालों में उपचार की जानकारी प्राप्त की। रेलवे अस्पतालों में रेमडेसीविर इंजेक्शन की कमी के बारे में जीएम ने उन्हें अवगत कराया। उन्होंने ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया को निर्देशित किया कि रेलवे अस्पतालों में रेमडेसीविर उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।

चैती छठ की प्रदेश वासियों को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रदेशवासियों को चैती छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रकृति के करीब आने का यह एक महत्वपूर्ण पर्व है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने छठी मैया से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में खुशहाली आए एवं सभी स्वस्थ रहें।

Get latest Covid updates

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.