राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नी...
बिहार

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

पटना, संवाददाता। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
एक विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। इस सफलता पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?

सूबे के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक नया इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

Read also-Chandrayaan-3 ने रच दिया इतिहास,सफल रहा सॉफ्ट लैंडिंग, चांद पर लहराया तिरंगा
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का चौथा देश है, जो चंद्रमा पर पहुंचा है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके है लेकिन अपने काबिल कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *