शहर के फोरलेन पर शनिवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष रंजीत या ...
बिहार

फतुहा में चिराग पासवान का हुआ भव्य स्वागत

फतुहा, अमरेंद्र। शहर के फोरलेन पर शनिवार को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनकी अगुवानी की।

स्वागत के इस मौके पर रामविलास पासवान अमर रहें, चिराग पासवान जिन्दाबाद के नारे भी जमकर लगाए गए। चिराग पासवान कार्यकर्ताओं से मिले और मोकामा के लिए निकल पड़े।

Read also-रेल दुर्घटना : ट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला समेत दो बच्चे की मौत हो गई

स्वागत करने वालों में दिलीप पासवान, संजय पासवान, दयानंद पासवान, बब्लू, जयनन्दन पासवान, प्रमोद, विकास, रणवीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सड़क चौड़ीकरण की मांग

फतुहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता रेल गुमटी पुल बनने के बाद संकीर्ण हो गया है। जिससे रेलवे स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो गया है। जब कोई खास त्योहार होता है खासकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु जब स्टेशन से उतरते हैं, तो हजारों लोगों के भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच जाती है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी की है।

Get Corona update here

 इस संबंध में शहर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा की है और नगर परिषद प्रशासन, स्थानीय प्रखंड-अंचल के अधिकारियों से भी पहल करने का आग्रह किया है। साथ ही इसे लेकर शहर के समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने की अपेक्षा करते हुए आम लोगों से भी सुझाव मांगा है ताकि सामूहिक प्रयास और सकारात्मक भूमिका से इस समस्या के निदान का रास्ता निकल सके।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.