स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर को डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया जा रहा है।डांडिया की धुन पर थि...
बिहार

11 अक्टूबर को गौड़ियामठ में होगा डांडिया नाइट का आयोजन

पटना,संवाददाता। स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से नवरात्रि के अवसर पर आगामी 11 अक्टूबर को डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन किया जा रहा है।

Read Also- दिवसीय बालकेश्वर प्रसाद मेमोरियल खुली शतरंज टूर्नामेंट संपन्न


डांडिया की धुन पर थिरकने को तैयार हो जाइए। राजधानी के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में 11 अक्टूबर को इसके सीजन 02 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर गायकों के साथ राजधानीवासी भी डांडिया की धुन पर थिरकेंगे। डांडिया नाइट में गर्लस और परिवार के लोगों को ही इंट्री मिलेगी।

Watch it also https://www.youtube.com/watch?v=Tt7waqGucKo


स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में ही उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है।गौर तलब है कि पूरे बिहार में नवरात्र के अवसर डांडिया का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। नवरात्र का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। नवरात्रि के दौरान कई स्थानों पर ऐसे नाइट का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा हमलोग डांडिया को धूमधाम के साथ मनाते रहे हैं। सभी लोग इसमें अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल रहते हैं, जिससे हमारी संस्कृति की पहचान दिखती है। नवरात्र में हम सभी उत्सवी माहौल में रहते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.