यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,पाटलिपुत्र यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव पटना में संपन्न हुआ। एशोसिएशन की संरक्षक अनामिका सिंह, मुख्य चुनाव प...
बिहार

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन पाटलिपुत्र यूनिट का चुनाव संपन्न, नम्रता आनंद बनीं सचिव

अध्यक्ष बने आरसी मलहोत्रा, उपाध्यक्ष सत्यकाम, चेयरमैन रामजी सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश और सचिव।

पटना, संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया,पाटलिपुत्र यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव पटना में संपन्न हुआ। एशोसिएशन की संरक्षक अनामिका सिंह, मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दत्त, प्रदेश उपाध्यक्ष और सुधीर मधुकर की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ। इस त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष आरसी मलहोत्रा, उपाध्यक्ष सत्यकाम सहाय, चेयरमैन रामजी सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार निर्विरोध चुने गए। वहीं सचिव पद पर डा. नम्रता आनंद को मनोनित किया गया।चुने गए पदाधिकारियों को अनामिका सिंह, प्रमोद दत्त, डा. सुशील कुमार सिंह, डा. प्रेम प्रकाश, डा. अनिल रॉय, डा. संजेश कुमार गुंजन,पवन अग्रवाल, संजीव कुमार जवाहर ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में अनामिका सिंह ने कहा कि यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन पाटलिपुत्र यूनिट के चुने गए पदाधिकारियों को सदस्यों और आम जनता के आपसी प्रेम और सहयोग से समाज और राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण योगदान कर अपनी एक अलग पहचान बनाने की जरूरत है। चुने गए पदाधिकारी आरसी मलहोत्रा, सत्यकाम सहाय, रामजी सिंह, राजेश कुमार और नम्रता आनंद ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि हमारा हर संभव प्रयास होगा कि संगठन को और भी मजबूत कर इसके उद्देश्यों को पूरा करने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों को सेवा की जाए।

इसे भी पढ़ें- सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखदः केसी सिन्हा
इस के लिए खास कर स्वास्थ्य, शिक्षा, ट्रैकिंग, पर्यटन, खेल, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं बच्चों आदि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से वार्षिक कार्य योजना बनाई जायेगी। इस अवसर पर सागरिका रॉय, मोहन कुमार, भरत पोद्दार, रितेश कुमार उर्फ बिट्टू, अशोक नागवंशी, विकास कुमार, सुरेश कुमार आदि के अलावा पाटलपुत्र यूनिट के सदस्य उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन पाटलिपुत्र यूनिट का चुनाव संपन्न, नम्रता आनंद बनीं सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *