महिला इमदाद कमेटी,बिहार ने ऊर्जा पार्क में लिट्टरा पब्लिक स्कूल के बच्चों और आशदीप संस्थान के दिव्यांग बच्चों के लिए एक क्रिकेट मैच का आयो...
स्पोर्ट्स

सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखदः केसी सिन्हा

महिला इमदाद कमेटी का आयोजन। सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखदः केसी सिन्हा। महत्वपूर्ण है वह विश्वास, जो असमानता को दूर कर समानता को पैदा करता हैः ममता मेहरोत्रा। इस क्रिकेट मैच का आयोजन कर हमें गर्व हो रहा हैःपूनम चौधरी ।

पटना, संवाददाता। महिला इमदाद कमेटी,बिहार ने ऊर्जा पार्क में लिट्टरा पब्लिक स्कूल के बच्चों और आशादीप संस्थान के दिव्यांग बच्चों के लिए एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस आयोजन का मकसद था इन दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश और उनमें यह आत्मविश्वास पैदा करना कि वो भी समाज के दूसरे आम बच्चों की तरह ही हैं और उनके हमकदम हो सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे नालंदा खुला विवि और पटना विवि के वॉयस चांसलर प्रोफेसर केसी सिन्हा। साथ में मुख्य वक्ता थे प्रोफेसर पीके पोद्दार। महिला इमदाद कमेटी की उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही थी महिला इमदाद कमेटी की सचिव पूनम चौधरी।

मौके पर केसी सिन्हा ने कहा कि क्रिकेट हार्ड वर्क और टीमवर्क की भावना तो पैदा करता ही है, साथ में आत्म विश्वास भी पैदा करता है। ऐसे में सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखद है। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर केसी पोद्दार ने खेल और क्रिकेट पर विस्तार से चर्चा की।

इसे भी पढ़ें- केआइएसएस मानवतावादी सम्मान से सम्मानित किए गए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स

कमेटी की उपाध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने कहा कि यहां हार जीत महत्व नहीं है, महत्वपूर्ण है वह विश्वास जो असमानता को दूर कर समानता को पैदा करता है। कमेटी के सचिव पूनम चौधरी ने मौके पर कहा कि हमें इस क्रिकेट मैच का आयोजन कर गर्व हो रहा है। यह न केवल बच्चों की प्रतिभा को उजागर करता है बल्कि यह खेल में समावेशिता और पहुंच के महत्व को भी रेखांकित करता है।

इस अवसर पर महिला इमदाद कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यायें उपाध्यक्ष ममता मेहरोत्रा,सचिव पूनम चौधरी कोषाध्यक्ष साधना ठाकुर, उषा झा,डा. आशा त्रिपाठी, डा. मानसी पांडे, रीता सिन्हा, रंजना चौधरी सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद थे। आशादीप की टीम 49 रनों से विजयी घोषित की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को संस्था की सचिव पूनम चौधरी कोषाध्यक्ष साधना ठाकूुर और सदस्य आशा त्रपाठी ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों ही टीम के बेस्ट प्लेयर को अलग से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

30 Replies to “सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखदः केसी सिन्हा

  1. naturally like your website but you need to test the spelling on quite a few of your posts. Many of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to inform the truth then again I will definitely come again again.

  2. Whats Taking place i’m new to this, I stumbled upon this I have discovered It positively useful and it has helped me out loads. I hope to give a contribution & aid different customers like its aided me. Good job.

  3. I’m impressed, I have to say. Really rarely do I encounter a weblog that’s each educative and entertaining, and let me tell you, you could have hit the nail on the head. Your thought is excellent; the problem is something that not enough persons are speaking intelligently about. I’m very comfortable that I stumbled across this in my search for something regarding this.

  4. Thank you for sharing excellent informations. Your web site is very cool. I’m impressed by the details that you have on this website. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this website page, will come back for extra articles. You, my pal, ROCK! I found just the information I already searched all over the place and simply couldn’t come across. What an ideal website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *