बिहार में प्रशासनिक क्षेत्र में नीतीश सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सच...
बिहार

ब्रजेश मेहरोत्रा बनाए गए बिहार के नए मुख्य सचिव, विकास आयुक्त बने IAS चैतन्य

पटना, संवाददाता। बिहार में प्रशासनिक क्षेत्र में नीतीश सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वरिष्ठ आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा अब 4 मार्च से बिहार के नये मुख्य सचिव होंगे। इसके साथ ही चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री क निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नई व्यवस्था 4 मार्च से प्रभावी होगी।

श्री मेहरोत्रा वर्तमान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की जगह लेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अपना आवेदन किया था। जिसे राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है। सुबहानी का कार्यकाल 30 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा था, लेकिन उन्होंने 2 महीने पहले ही वीआरएस ले लिया है।

इसे भी पढ़ें- सामान्य और दिव्यांग बच्चों का एक साथ खेलना बहुत ही सुखदः केसी सिन्हा

1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं ब्रजेश मेहरोत्रा

बिहार के नये मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव का पद संभाल रहे हैं।इसके अलावा, उनके पास संसदीय कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी थी। अब उन्हें बिहार के प्रशासनिक मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *