प्रदेश में जल्द ही और दंत चिकित्सकों की बहाली की जायेगीः मंगल पांडे। दंत चिकित्सक सह कुशल समाजसेवी के रूप में दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक वर्धन...
बिहार

दंत चिकित्सक सह कुशल समाजसेवी के सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. अभिषेक वर्धन

प्रदेश भर में जल्द ही और दंत चिकित्सकों की बहाली की जायेगीः स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। दंत चिकित्सक-सह-कुशल समाजसेवी के रूप में दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्धन को इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने सम्मनित किया। उक्त सम्मान समारोह 26 दिसम्बर (रविवार) को पटना के अनीसाबाद स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था।

इस राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का उद्धघाटन करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि प्रदेश भर में जल्द ही और दंत चिकित्सकों की बहाली की जायेगी।

 कार्यक्रम में  एमएलए दिवेश कांत सिंह और डॉ अमूल्या सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अपने कार्य छेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ अभिषेक वर्धन के अतिरिक्त जदयू नेता डॉ. धर्मेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, डॉ नैशाद एवं डॉ मीनाक्षी भी शामिल थीं।

READ ALSO- जानें जनवरी 2022 के व्रत- त्योहार को, 14 को है इसबार मकर संक्रांति

 कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर के दंत चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन के  अध्यक्ष डॉ मोहित यादव, एसोसिएशन के सचिव डॉ. कुमार मानवेन्द्र और एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव डॉ कुन्दन सिंह ने नेतृत्व में किया गया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.