हिन्दी और अंग्रेजी की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका “ हिन्द चक्र (Hind Chakra)” ने लेखक एवं विचारक जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनके सामाजिक-राजन...
बिहार

जितेन्द्र कुमार सिन्हा को हिन्द चक्र ने किया विशेष सम्मान से सम्मानित

पटना, संवाददाता। हिन्दी और अंग्रेजी की प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका “ हिन्द चक्र (Hind Chakra)” ने लेखक एवं विचारक जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनके सामाजिक-राजनीतिक लेखन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए Certificate of Appreciation प्रदान किया है। यह सम्मान उनकी सशक्त लेखनी, सामाजिक चेतना, और निर्भीक दृष्टिकोण को स्वीकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।


इस सम्मान पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उनकी सोच की स्पष्टता, गहन विश्लेषणात्मक क्षमता और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने पाठकों पर गहरा प्रभाव डाला है। दरअसल, जितेन्द्र कुमार सिन्हा उन लेखकों में से हैं, जिन्होंने लेखन को केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के नवनिर्माण का औजार माना है। उनके लेखों में जहां एक ओर आम जनता की आवाज को जगह मिलती है, वहीं दूसरी ओर सत्ता और व्यवस्था की आलोचना भी तथ्यों और तर्कों के साथ की जाती है।
Read it also- धूम्रपान आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता हैः डा. सिमी कुमारी
“ हिन्द चक्र (Hind Chakra)” का यह प्रमाण-पत्र लेखक की प्रतिबद्धता को सार्वजनिक मंच से सम्मानित करने की भावना के तहत प्रदान किया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि आज भी गंभीर लेखन को सराहा और स्वीकार किया जाता है और लेखक की भूमिका केवल विचार प्रस्तुत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजागरण और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा बनने तक विस्तारित है।

रोग और रोगियों की जानकारी के लिए देखते रहिए –https://www.youtube.com/@doctorsforall24hrs
जितेन्द्र कुमार सिन्हा कहते हैं -इस प्रकार का सम्मान न केवल लेखक को नई ऊर्जा देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है साथ ही इस तथयों को स्थापित करता है कि विचारों परक लेखन की प्रतिबद्धता ही कालजयी बनती है। जितेन्द्र कहते हैं कि कोई भी सम्मान जिसे मिलता है वह उसके लिए सुखद एहसास कराता है। मेरे लिए भी यह सम्मान जीवन का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो यह दर्शाता है कि इमानदार कलम का सम्मान हर युगों में होता रहा है और आगे भी होता रहेगा। यह भी सच है कि ईमानदारी से चली कलम समाज पर, जनमानस पर स्थायी छाप छोड़ती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

21 Replies to “जितेन्द्र कुमार सिन्हा को हिन्द चक्र ने किया विशेष सम्मान से सम्मानित

  1. I’m impressed, I have to say. Actually not often do I encounter a weblog that’s both educative and entertaining, and let me tell you, you have got hit the nail on the head. Your concept is excellent; the problem is one thing that not sufficient individuals are talking intelligently about. I am very glad that I stumbled throughout this in my seek for something referring to this.

  2. Hello there! I could have sworn I’ve been to this website before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Nonetheless, I’m definitely delighted I found it and I’ll be bookmarking and checking back often!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *