स्वास्थ्य परिचर्चा सह सम्मान समारोह में याद किये गए डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सिन्हा।इस अवसर पर साहित्यकुंज ने डा. प्रत्यूष सहित चार को सम्मान...
बिहार

याद किये गए डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सिन्हा, साहित्यकुंज ने सम्मानित किया डा. प्रत्यूष सहित चार को

पटना,संवाददाता। स्वास्थ्य परिचर्चा सह सम्मान समारोह में याद किये गए डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सिन्हा।इस अवसर पर साहित्यकुंज ने डा. प्रत्यूष सहित चार को सम्मानित किया। बिहार की साहित्य,कला एवं संस्कृति की संवाहक संस्था ” साहित्यकुंज “द्वारा बिहार के दो लब्धप्रतिष्ठ डॉ. प्रत्यूष कुमार बिशी, डॉ.अरूण कुमार यादव एवं दो समाजसेवी सह स्वास्थ्यकर्मी नृपेन्द कुमार एवं सुधाकर तिवारी को आज डॉ.जनार्दन प्रसाद सिन्हा सम्मान से सम्मानित किया गया। इन चारों व्यक्तियों को वरिष्ठ साहित्यकार एवं साहित्यकुंज के प्रधान महासचिव अरविन्द अकेला ने सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि डॉ.जनार्दन प्रसाद सिन्हा औरंगाबाद जिले के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं समाजसेवक थे। वो जनता के बीच अपना निस्वार्थ सेवा प्रदान करते रहे थे। उनकी प्रसिद्धि बड़ी दूर दूर तक फैली थी।

इसे भी पढ़ें –सामयिक परिवेश अब आयोजित करेगा साहित्य कार्यशाला : ममता मेहरोत्रा
उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक निजी भवन में आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा सह सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि उपरोक्त चारों सम्मानित हस्तियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यो में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.जनार्दन प्रसाद सिन्हा सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें-आईआईटी और नीट प्रतियोगियों के लिए बिहार को एजुकेशनल हब बनाएगा इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या
इसके पूर्व उपरोक्त डॉ.जनार्दन प्रसाद सिन्हा सम्मान वैशाली जिला के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.उदय नारायण सिन्हा को जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त हस्तियों ने पिछले चार पांच साल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में अपना विशिष्ट योगदान दिया है, जो अविस्मरणीय और ऱेखांकित करने लायक है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “याद किये गए डॉक्टर जनार्दन प्रसाद सिन्हा, साहित्यकुंज ने सम्मानित किया डा. प्रत्यूष सहित चार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *