गीत, कविता,कहानी और छंद लेखन को लेकर पटना में हाोगा साहित्य वर्कशॉप। नया कंसेप्ट लिट्रेचर विद टूरिज्म पर आधारित कार्यक्रम करेगा सामयिक परिवेश।वर्ष में एक बार राष्ट्रीय साहित्योत्सव का होगा आयोजन।
पटना, संवाददाता। नवोदित लेखकों के लिए पटना में अब होगा साहित्य कार्यशाला । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार ले चुकी पटना की साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था सामयिक परिवेश अब साहित्य के विविध विधाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन करेगी। यह कार्यशाला गीत, ग़ज़ल, कविता,कहानी और छंद को लेकर किया जाएगा। ये बातें सामिक परिवेश की अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने सामयिक परिवेश की बैठक के बाद कही।
उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम साहित्यिक गोष्ठियों से परे अब संस्था लिट्रेचर विद टूरिज्म का आयोजन भी करेगी। इसके के तहत संस्था किसी टूरिस्ट प्लेस पर साहित्यकारों की टोली के साथ जाकर वहां कार्यक्रम करेगी। ममता मेहरोत्रा ने बताया कि इसके अतिर्क्त भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं।
बैठक की अध्यक्षता ममता मेहरोत्रा खुद कर रहीं थीं। जबकि बिहार के चर्चित शायर क़ासिम खुर्शीद, साहित्यकार और नई धारा के संपादक शिव नारायन, वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव कुमार, मुकेश महान, समीर परिमल, जावेद हयात, नीतू नवगीत, सविता राज, डा. मीना कुमारी परिहार, डा. प्रतिभा रानी,अरविन्द अकेला, शिवानी गौड़,विभा सिंह सहित पटना, मजफ्फरपुर, दरभंगा और औरंगाबाद के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया।
साहित्य कार्यशाला आयोजित करने की सलाह शिव नारायण ने दी थी जबकि लिट्रेचर विद टूरिज्म की सलाह डा. मीना कुमारी ने दिया था। कासिम खुर्शीद ने अपने संबोधन में सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय स्वरूप लेचुकी इ संस्था को चाहिए कि साल में एक वार्षिक आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए, जिसमें देश- विदेश से संस्था के सभी इकाइयों से जुड़े साहित्यकारों को पटना में बुलाया जा सके। डा.ध्रुव कुमार ने इस आयोजन को राष्ट्रीय साहित्योत्सव के रूप में आयोजित करने की सलाह दी। मुकेश महान ने कि इतने सारे सलाह आ चुके हैं अब इसे एक एक कर कार्यान्वित करने की जरूरत है।
बैठक के बाद द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया इसका संचालन मीना परिहार कर रहीं थीं, जबकि संयोजन सविता राज और डा. प्रतिभा रानी का था। गोष्ठी में जावेद हयात, डा. सुनील कुमार उपाध्याय, नागेंद्र कुमार केशरी, जनार्दन मिश्र जलज ,धनंजय जयपुरी, राजजकांता, आनंद किशोर शास्त्री अनिता मिश्र सिद्धि, अनुपमा सिंह,रीतु प्रज्ञा, डा. सुनिता कुमारी डा. सीमा राय,अंजनी कुमारी, दिव्या, अंजनी कुमार पाठक, अविनाश बंधु, रवि कुमार, सहित कई रचनाकारों ने अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के बाद सभी रचनाकारों को प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.
पटना, संवाददाता। BIHAR STATE COMMISIONER DISANILITY (BSCD) (दिव्यांगजन) कार्यालय में परिवाद अनुभव राज बनाम सचिव, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, पटना की सुनवाई के दौरान निगम द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख किया गया।दिव्यांगजनों को 0-50 किलोमीटर तक की बस यात्रा मुफ्त होगी, परन्तु इससे अधिक दूरी यात्रा पर 50 प्रतिशत के […]
बच्चों की सुविधा के लिए नारायण रेकी सत्संग परिवार ने स्कूलों को दिये सीलिंग फैन पटना, संवाददाता। नारायण रेकी सत्संग परिवार (NRSP) पटना की ओर से पटना के कई सरकारी स्कूलों को कक्षा में लगाने के लिए सीलिंग फैन वितरित किये गए। समाजसेवी और स्कूल शिक्षिका डा. नम्रता आनंद की अगुवाई में मध्य विद्यालय सिपारा […]
आश्रय ओल्ड एज होम मनाएगा अपना स्थापना दिवस। पटना, संवाददाता। पटना के नेहरू नगर में आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षो से संचालित एक वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम आगामी 16 अप्रैल को अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। आश्रय ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम के संचालक राकेश गांधी ने बताया कि 6ठे […]
3 Replies to “सामयिक परिवेश अब आयोजित करेगा साहित्य कार्यशाला : ममता मेहरोत्रा”
3 Replies to “सामयिक परिवेश अब आयोजित करेगा साहित्य कार्यशाला : ममता मेहरोत्रा”