बालिका उच्च विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्राओं के प्रथम मिलन समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कई पूर्ववर्ती
बिहार

बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्राओं का प्रथम मिलन समारोह

पटना, संवाददाता। बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय में पूर्ववर्ती छात्राओं के प्रथम मिलन समारोह का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कई पूर्ववर्ती छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी काफी उत्साहित थे। रंग बिरंगे परिधानों में छात्राएं अति उत्साहित लग रही थीं।

बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीजनल डिप्टीडायरेक्टर, एजुकेशन, सुनैना कुमारी थीं। सुप्रसिद्ध लोकगायिका पदम भूषण शारदा सिंहा, 1966 बैच से शामिल हुई। विद्यालय की अति सम्मानित, पूर्ववर्ती छात्राओं में डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ पुष्पा रॉय, डॉ. इंदु के साथ-साथ कई अन्य डॉक्टर्स, इंजीनियर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सुषमा साहू आदि शामिल थे। विद्यालय के 50 के दशक से 90 के दशक वाले पूर्ववर्ती छात्राएं अपने पहले एलुमनी मीट की साक्षी बनीं। विद्यालय की शिक्षिकाओं में प्रिंसिपल रेणु कुमारी, मलिका शुक्ला, प्रीति श्रीवास्तव, रजिया, जय श्री, आदि शामिल थे। विद्यालय की पूर्ववर्ती शिक्षिकाएं प्रियम्वदा सहाय, सौदामिनी और उषा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। सर्वप्रथम, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना ” हमको मन की शक्ति देना ” से शुरू की गई। इसके बाद एलुमनी के फॉर्मेशन एवं इसके कार्य कलाप के विषय में डॉक्टर अनामिका नंदन ने विस्तार से बताया। विद्यालय के अब तक के सफर का सरिता द्वारा तैयार किया एक वीडियो दिखाई गई। Read also –   मिस्टर- मिस एंड मिसेज परफेक्ट बिहार सीजन-6 का फिनाले सम्पन्न   नृत्य, गाने, स्कूल का कैंटीन आदि कई कार्यक्रम के संयोजन ने सभी को मानो बचपन के दिन में ला दिए हों। वोट ऑफ़ थैंक्स शिल्पी रचना एवं श्वेता ने तैयार किया था। मंच का संचालन अंजना झा कर रही थीं।
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.