सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की म्यूजिकल विंग हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने हर दिल अजीज कलाकार-पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संग...
बिहार

किशोर कुमार की जयंती पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने मचायी धूम

पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की म्यूजिकल विंग हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने हर दिल अजीज कलाकार-पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर संगीतमय संध्या एक शाम किशोर दा के नाम का आयोजन किया। इस अवसर पर कलाकारों ने किशोर कुमार के गाये सदाबहार गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर किशोर दा को श्रद्धांजली अर्पित की और लोगों का दिल जीत लिया।  

  प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, डा. नम्रता आनंद, रत्ना गांगुली, युवराज सरगम, कुंदन तिवारी, श्रेया श्रीवास्तव और बाल कलाकार पिंटू सरगम शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत किशोर कुमार तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गयी। इसके बाद केक काटकर किशोर कुमार का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षा म्यूजिकल ग्रुप और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने किया।

     इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि किशोर कुमार को भारतीय सिनेमा जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय पार्श्वगायकों के तौर पर शुमार किया जाता है। उनकी आवाज में जादू था। वह जिस गाने को अपनी आवाज देते थे वह यादगार बन जाता था। गायकी की दुनिया में परचम लहराने वाले किशोर कुमार भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी सबके दिलों में जिंदा हैं।

Read also- success story: बीपीएससी में सफलता का परचम लहराया औरंगाबाद की बेटी ने

 मौके पर प्रेम कुमार ने कहा, किशोर कुमार महान पार्श्व गायक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार और निर्देशक थे। गायन के साथ साथ उनमें जबरदस्त अभिनय प्रतिभा थी।     

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 दिवाकर कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा स्तम्भ किशोर कुमार जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिल पर अमिट छाप बनाये है, जिनकी सुरीली और अद्वितीय आवाज हर रोज हमें दीवाना करती है। अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को डा. नम्रता आनंद ने  सम्मानित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.