पटना, संवाददाता। पत्रकारों के सबसे पुराने संगठन इंडियन फेडेरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिसट्स ( आईएफडबल्यूजे ) की स्थापना दिवस पर आज बिहार इकाई ने बिहार के पद्मसम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को सम्मानित किया। आईएफडबल्यूजे बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में सुरेन्द्र किशोर के पटना ग्रामीण क्षेत्र स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। आवास पर श्री किशोर की पत्नी रीता सिंह को भी सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप एक शॉल और मोमेंटो आईएइडबल्यूजे की ओर से भेंट किया गया।
इस अवसर पर आईएफडबल्यूजे की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अतिरिक्त महासचिव सुधीर मधुकर, उपाध्यक्ष मुकेश महान और जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह और कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य अभिजीत पाण्डेय उपस्थित थे।
इस अवसर पर सम्मानित होने के बाद सुरेन्द्र किशोर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुुए संगठन का आभार प्रकट किया और कहा कि एक समय मैं भी आईएफडबल्यूजे का सदस्य रहा हूं।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत ने कहा कि मैंने पत्रकारिता जीवन में कतरनों का संग्रहण और प्रोफेशनल ईमानदारी की सबक सुरेन्द्र किशोर जी ही सीखा है।
इसे भी पढ़ें- जीकेसी के दीपोत्सव में जीकेसियनों की उमड़ी भीड़
उल्लेखनीय है कि देश में पत्रकारों की सबसे पुरानी संस्था आईएफडबल्यूजे की स्थापना 28अक्टूबर 1950 में की गई थी।





o7ngag
The core of your writing while appearing reasonable at first, did not really settle properly with me after some time. Someplace throughout the paragraphs you actually managed to make me a believer unfortunately only for a very short while. I nevertheless have got a problem with your jumps in assumptions and one might do well to fill in all those breaks. In the event you can accomplish that, I could certainly end up being impressed.