जनवरी पत्रकार संघ का 16 वां सम्मान समारोह आईआईबीएम सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न ...
बिहार

पत्रकार संघ ने आयोजित किया अपना 16 वां सम्मान समारोह

पटना,संवाददाता। जनवरी पत्रकार संघ का 16 वां सम्मान समारोह आईआईबीएम सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न 101 लोगों को संध ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद एवं धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य डा. रणवीर नंदन,  आसिफ कमाल, मेयर सीता साहू, उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी।

 इस अवसर पर  पत्रकार संघ की एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गयी। परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की बेहद अहम भूमिका है, आत्मनिर्भर भारत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकारों ने आमजन को जागरुक करने में महत्ती भूमिका निभाई है। पत्रकार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं, जो सामाजिक कुरीतियों को उजागर करने व इसके उत्थान में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 इस अवसर पर पत्रकार संघ के सचिव सह मुख्य सपादक रंजीत कुमार ने कहा कि पत्रकारिता, शिक्षा.चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगादान देने वाली 101 हस्तियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों और छायाकारों को भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने बिहार सरकार से पत्रकारों को सस्ते दर पर आवास देने की और पत्रकारों के बच्चों को शिक्षावृति देने की मांग भी की है।

इसे भी पढ़ें- बिहार के 61 प्रखंडों का आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयन : चावला

 मौके पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चे, आईग्लैम के मॉडल्स ने प्रस्तुति दी। वहीं टैलेंट ऑफ बिहार के बच्चों ने गायन और नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। सम्मानित लोगों में रत्ना पुरकायस्थ, मधु मंजरी, डा. नम्रता आनंद, प्रेम कुमार, सोनु किशन, अनिल कुमार, चंदन तिवारी, विकास, सहित 101 लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन नीता सिन्हा  और अंशु अवस्थी ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.