श्रावणी मेला महोत्सव की हर जगह अभी धूम है। कहीं बम बम भोले की गूंज है तो कहीं हरे हरे परिधानों में सावन मिलन के बहाने महिलाएं आपस में एक द...
बिहार

मुजफ्फरपुर के श्रावणी मेला महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा अपना जलवा

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। श्रावणी मेला महोत्सव की हर जगह अभी धूम है। कहीं बम बम भोले की गूंज है तो कहीं हरे हरे परिधानों में सावन मिलन के बहाने महिलाएं आपस में एक दूसरे के साथ घर की चिंता से परे संगीत की धुनों पर थिरकती मिल जाती हैं।

सावन के अवसर पर “श्रावणी मेला महोत्सव” के आयोजन की परंपरा रही है। ऐसा ही एक आयोजन मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। इस मेला में लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मंच तैयार है। प्रतिदिन कलाकारों का जलवा मंच पर दिखाया जा रहा है।

Read also-Chandrayaan-3 ने रच दिया इतिहास,सफल रहा सॉफ्ट लैंडिंग, चांद पर लहराया तिरंगा

इसी क्रम में हाल ही में यह मौका “साकार कला कृति” को मिला। “साकार कला कृति” के कलाकारों ने संगीत गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई। टीम के गायक मुन्ना पंडित और गायिका गुड़िया गिरी ने धमाकेदार गायन प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वन्स मोर की मांग होती रही और कलाकार अपनी प्रस्तुति देते रहे।

इसे भी पढ़ें- देश के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
दर्शकों के मांग को देखते हुए मुन्ना पंडित और गुड़िया गिरी ने “ए गणेश के मम्मी” गायन कर उपस्थित श्रोताओं में भक्ति का रस घोल दिया।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?

संगत पर नाल वादक – छोटू कुमार, ऑर्गन – सुमन कुमार, पैड -मंटू कुमार, थे। टीम को – ओडिनेटर राधा सिन्हा थी। साकार कला कृति के सचिव सवीर के नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “मुजफ्फरपुर के श्रावणी मेला महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा अपना जलवा

  1. Hello, i read your blog from time to time and i own a similar one and i was just wondering if you get a lot of spam responses? If so how do you reduce it, any plugin or anything you can suggest? I get so much lately it’s driving me mad so any help is very much appreciated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *