गुस्से में अक्षरा सिंह और हाथ में हसुआ,आखिर क्या है माजरा। भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली अक्षरा सिंह एक फोटो वयर...
बॉलीवुड

हसुआ के साथ गुस्से में अक्षरा सिंह, फिल्म अक्षरा का फर्स्ट लुक आउट

अक्सर किरदार के नाम से फिल्मी कलाकारों का उपनाम होता है और कई बार वह उसी नाम से पुकारे भी जाने लगते हैं। मसलन ड्रिम गर्ल, जय-वीरू, गब्बर, शाका शाकाल,छेनू, वसंती आदि। लेकिन अब इसके विपरित भोजपूरी फिल्म में अभिनेत्री के वास्तविक नाम से फिल्म बनाई जा रही है और उसमें वही अदाकारा लीड भी कर रही है। जी हां, भोजपुरी सनसनी और भोजपुरी आयरन लेडी के नाम से मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह के नाम से ही फिल्म अक्षरा बनाई जा रही है। इसमें लीड भूमिका भी अक्षरा सिंह ही कर रही हैं।मतलब साफ है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह का कद काफी बढ़ चुका है।

गुस्से में अक्षरा सिंह और हाथ में हसुआ,आखिर क्या है माजरा। भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको घायल करने वाली अक्षरा सिंह एक फोटो इंटरनेट पर आज वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षरा सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं। गुस्सा भी इतना की हसुआ उठाने की नौबत है। यह इस तस्वीर में साफ देखने को मिल रही है। इस तस्वीर को अक्षरा सिंह ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर भी किया है।
दरअसल यह उनकी आने वाली फिल्म “अक्षरा” का फर्स्ट लुक है, जो अक्षरा सिंह द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा सिंह का लुक देखते बनता है। अक्षरा सिंह की यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगी। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है, जिसको लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार पहले ही बता चुके हैं कि अक्षरा सिंह इन दिनों में नारी शक्ति की मिशाल हैं, और फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसलिए फिल्म के नाम के रूप में “अक्षरा” से बेहतर कोई टाइटल हो नहीं सकता था।
अक्षरा सिंह ने इस फिल्म को लेकर खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूँ। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है।

इसे भी पढ़ें- फिल्म गदर 2 के प्रीमियर पर पहुंचे सनी देओल के माता-पिता प्रकाश कौर और धर्मेंद्र
बताते चलें कि वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म “अक्षरा” में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर नरेंद्र आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल टूट गइल, आंसू गंगा जल भइल , खेसारी पहुंचलन भोले बाबा के शरण में

फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव व राकेश निराला हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायाकार जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), क्रिएटिव डायरेक्टर कन्हैया एस.विश्वकर्मा और वीएफएक्स फरहान जादा हैं। कला राम बाबू ठाकुर, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और एक्शन प्रदीप खड़का का है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “हसुआ के साथ गुस्से में अक्षरा सिंह, फिल्म अक्षरा का फर्स्ट लुक आउट

  1. I’m not positive the place you’re getting your information, however great topic. I needs to spend a while learning more or understanding more. Thanks for wonderful information I was looking for this information for my mission.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *