खेसारीलाल यादव का भोजपुरी भजन “आंसू गंगा जल भइल ” रिलीज। जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, ....
बॉलीवुड

दिल टूट गइल, आंसू गंगा जल भइल , खेसारी पहुंचलन भोले बाबा के शरण में

खेसारीलाल यादव का भोजपुरी भजन “आंसू गंगा जल भइल ” रिलीज। जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन करोड़ों लोगों के इमोशन बन चुके खेसारीलाल यादव का जब दिल टूटा तो वे भोले बाबा के शरण में पहुँच गए। उनके आंसू गंगा जल बन बहने लगे। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, उनके नए रिलीज भोजपुरी कांवर भजन “ आंसू गंगा जल भइल ” की, जो रिलीज के साथ अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने की थीम बेहद आकर्षक है और इसमें भक्ति के साथ–साथ मानवीय संवेदना भी देखने को मिलती है। गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज और अभिनय दोनों लोगो को रिझा रहा है।
लिंक : https://youtu.be/Eu1LPo5Uvhk

हिट मशीन खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन “आंसू गंगा जल भइल” आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं खेसारीलाल यादव ने भी इस गाने को शानदार बताया और कहा कि इस गाने की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट है, जो अलग हट कर है।

अभी तक सबने सावन में सिर्फ बाबा की महिमा वाले गाने देखे थे। लेकिन इस गाने में उस दुखिया को भी दिखाया गया है, जिसको प्यार में धोखा मिला। ऐसे में उसने नशा या दूसरी गलत चीजों के बजाय बाबा की भक्ति को चुना और अपने आँसू से बाबा का जलाभिषेक किया।

उन्होंने कहा कि टी-सीरीज़ देश की बड़ी म्यूजिक कंपनी है और इसके सारे प्रोजेक्ट अलग और नायाब होते हैं। यह आपको हमारे गाने में भी देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के भोजपुरी कांवर भजन “ आंसू गंगा जल भइल ” के गीतकार विशाल भारती हैं, जबकि संगीतकार मोनू सिन्हा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव के गानों की डिमांड लोगों में खूब है। यह गाना लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रील्स भी बना रहे हैं। आने वाले दिनों में यह गाना ब्लॉक बस्टर बनकर उभरेगा। वीडियो निर्देशक पवन पाल हैं। परियोजना समन्वय (टीम-टी-सीरीज़) सोनू श्रीवास्तव का हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

5 Replies to “दिल टूट गइल, आंसू गंगा जल भइल , खेसारी पहुंचलन भोले बाबा के शरण में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *