मेहता को मिला सम्मान। पटना विश्वविद्यालय की छात्रा और समाजसेवी तथा यू ब्लड बैंक संचालिका रक्त वीरांगना के नाम से शहर भर में चर्चित शिखा मे ...
बिहार

शिखा मेहता अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 से हुई सम्मानित

पटना,संवाददाता। शिखा मेहता को मिला सम्मान। पटना विश्वविद्यालय की छात्रा और समाजसेवी तथा यू ब्लड बैंक संचालिका रक्त वीरांगना के नाम से शहर भर में चर्चित शिखा मेहता को प्रतिष्ठित सम्मान अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022  से सम्मानित किया गया।

  पटना विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रही और पटना नगर निगम वार्ड नंबर 68 की भावी प्रत्याशी शिखा मेहता को विज्ञान केन्द्र सभागार में अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2022 से भूतपूर्व राष्ट्रपति मिशाइल मैन अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि के दिन सम्मानित किया गया।  

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 छात्रा शिखा कई वर्षों से समाज को रक्तदान करा कर लोगों के जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा रही है।वो खुद भी रक्तदान करती हैं और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। इसलिए इन्हें रक्त विरांगऩा भी लोग कहते हैं।

Read also- भाजपा ने महिलाओं को मान-सम्मान देने का काम किया हैः सांसद रविशंकर प्रसाद

किसी जरूरतमंद की एक आवाज पर मदद करने को रात दिन तैयार रहने वाली शिखा को पूर्व में भी कई बार कई अलग- अलग सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में भी शिखा मदद करती रहती हैं। शिखा मेहता के द्वारा समाज लिए किया गया कार्य सराहनीय है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.