चित्रांश समाज की महिलाओं का सावन महोत्सव। सावन बीतने को है, फिर भी सावन महोत्सवों और सावन मिलन समारोहों की पटना में बहार है। इसी कड़ी...
बिहार

चित्रांश समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

पटना, संवाददाता। चित्रांश समाज की महिलाओं का सावन महोत्सव। सावन बीतने को है, फिर भी सावन महोत्सवों और सावन मिलन समारोहों की पटना में बहार है। इसी कड़ी में चित्रांश समाज की महिलाओं ने साहित्य ग्रुप की ओर से कदम कुआं, पटना स्थित होटल अशोक रेसीडेंसी में सावन महोत्सव का आयोजन किया।

इस सावन महोत्सव में चित्रांश समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। सावन महोत्सव का सफलतापूर्वक समपन्न कराने में नूतन सिन्हा और संचालिका शालिनी सिन्हा की महती भूमिका रही। शालिनी सिन्हा तो अपने संचालन कला से उपस्थित महिलाओ को अंत तक बांधे रखा।

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी में सावन महोत्सव, छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
इस अवसर पर वार्ड नंबर 46 की पार्षद रजनी सिन्हा और मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय बिहार की उपाध्यक्ष वंदना सिन्हा आदि मौजूद थी। सावन महोत्सव की शुरुआत गणेश बंदना से हुई। शिव के भजन और फिल्मी गानों पर महिलाओ ने नृत्य और डांस से उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनुपमा सिन्हा, सीमा वर्मा, रश्मि कुमारी, करुणा सिन्हा, पिंकी कुमारी के गीत और डांस महिलाओं को ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर नूतन सिन्हा ने साहित्य ग्रुप द्वारा पिछले छः सालों से सावन महोत्सव व अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?

शालनी सिन्हा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं का मानसिक तनाव दूर होता है। वंदना सिन्हा ने इस अवसर पर आयोजकों को इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन करने के लिय धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ता है और आत्म सम्मान का एहसास होता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “चित्रांश समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *