स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को भूलाया नहीं सकता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस की कई जिला इकाइयों ने झंडोतोलन कर...
बिहार

स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को हम भूला नहीं सकतेः राजीव रंजन

-प्रदेश भर में ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेस (जीकेसी) ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

पटना, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को भूलाया नहीं सकता। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉंफ्रेंस की कई जिला इकाइयों ने झंडोतोलन कर समारोह मनाया। इस मौके पर परंपरानुसार जीकेसियनों ने जलेबी खाई और आस पास इसका वितरण भी किया। पटना स्थित जीकेसी के केंद्रीय कार्यालय में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की मौजूदगी में बड़े ही धूम धाम से आजादी का यह महोत्सव मनाया गया।

पटना में झंडोतोलन ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन के हाथों किया गया। इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने झंडोतोलन के बाद जीकेसी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को संबोधित भी किया। श्री प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए एवं हमें भी अपने देश और समाज के लिए सुकर्म करने चाहिए।

झंडोतोलन के अवसर पर राष्ट्रीय व राजकीय स्तर के पदाधिकारीगण में प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, दीप श्रेष्ठ, रवि सिन्हा, हर्षवर्धन प्रियदर्शी, अनिल दास, धनंजय प्रसाद, रचना कुमारी, अरविन्द अकेला, शिवशंकर श्रीवास्तव, रचना सिन्हा, कुमार सुंदरम्, शिशिर कुमार लाल, चिन्मय प्रकाश, शिल्पी सिन्हा, आदर्श कुमार, आलोक वर्मा, दिवाकर कुमार, सुजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पटना के साथ साथ जीकेसी की औरंगाबाद जिला इकाई ने भी शहर के चित्रगुप्त सभागार में झंडोतोलन किया। भारी संख्या में जिकेसियनों की उपस्थिति में जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय उपाधयक्ष कमल किशोर ने यहां आजादी का प्रतिक तिरंगा फहराया।

इसके साथ ही पूर्वी चम्पारण के अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा की अगुवाई में जिला इकाई जीकेसी ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *