पटना के स्थानीय यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के खुले प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह सह वृहद भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क...
बिहार

चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह में जीकेसी हुआ सम्मानित

पटना, संवाददाता। पटना के स्थानीय यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के खुले प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह सह वृहद भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई चित्रगुप्त पूजा समितियों , उनसे जुड़े अधिकारी पदाधिकारी और कायस्थ संगठनों को सम्मानित किया गया ।

मौके पर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) को बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए नगर विकास और विधि मंत्री नितिन नवीन के हाथों सम्मानित किया गया। जीकेसी की ओर से ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कांत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, डा. नम्रता आनंद बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, धनंजय प्रसाद, रानेश रोशन, सुजीत कुमार सिन्हा उपेंद्र कुमार सिन्हा, शिशिर सिन्हा, विवेक रंजन, आदर्श कुमार, रोहित रंजन, मधुप मनी पीकू, उपेंद्र प्रसाद, रवि सहाय, ऋषि राज आदि ने सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सहित अन्य कायस्थ संगठनों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की तमाम चित्रगुप्त पूजा समिति को खुद नगर विकास मंत्री नितिन नवीन अपने कर कमलों से सम्मानित किया। मौके पर भारी संख्या में चित्रांश उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें – टाइम्स हायर एजुकेशन इनॉगरल इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग : कीट को भारत में चौथे और दुनिया में 92वें स्थान

सम्मान कार्यक्रम के बाद एक बृहद भोज का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें सभी आगत अतिथियों को सुरुचीपूर्ण भोजन कराया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

3 Replies to “चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह में जीकेसी हुआ सम्मानित

  1. I have been absent for a while, but now I remember why I used to love this web site. Thanks, I will try and check back more often. How frequently you update your website?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *