जब मुगलसराय का नाम बदल सकता हैं तो, क्या सिवान का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम नहीं हो सकता? यह सवाल उठाया है...
बिहार

सिवान का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर क्यों नहींः राजीव रंजन

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के मिलन समारोह में ग्लोबल अध्यक्ष ने उठाया सवाल और सिवान का नाम बदल कर देशरत्न डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखने की मांग की।

पटना,संवाददाता। जब मुगलसराय का नाम बदल सकता हैं तो, क्या सिवान का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम नहीं हो सकता? यह सवाल उठाया है ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने। उन्होंने सिवान की धरती से सिवान का नाम देशरत्न डाक्टर राजेंद्र प्रसाद रखने की मांग की है। यह मांग स्थानीय कलावती मैरेज हाल में आयोजित ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राजीव रंजन ने की है।

उन्होंने महाराजा महाप्रतापी ललितादित्य,कायस्थ विभूति स्वामी विवेकानंद से लेकर देश की आजादी में कायस्थों की भूमिका, उसके बाद लोकनायक जय प्रकाश नारायण सहित अन्य कायस्थ विभूतियों की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने बताया कि कायस्थ की आबादी भारत के लगभग सभी हिस्सों में निवास करती है।

राजीव रंजन ने कहा कि हम संख्या में इतना तो जरूर हैं कि हम एमपी, विधायकों की सीट जीत सकते हैं या किसी को हरा भी सकते हैं। उन्होंने चित्रगुप्त वंशजों से आह्वान किया कि आप अपने पुरखों को पहचानें, उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर उन बुलंदियों की तरफ बढ़ने के लिए अग्रसर हों। उन्होंने कहा आप अपने समाज, भाई-बंधु को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से मजबूत करें। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल कायस्थ सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल हों।


इसे भी पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन से पहले देश में वन हेल्थ और वन एजुकेशन लागू हो- पप्पू यादव

वहीं जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक राष्ट्रीय संगठन सचिव शुभ्रांशु शेखर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अतिथियों का जब पटना से सिवान आगमन हुआ तो ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के स्थानीय सदस्यों ने उनका स्वागत किया और भव्य बाइक रैली निकाली।

उसके बाद सभी कायस्थ पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा गोपालगंज मोड़ स्थित देश रत्न डाक्टर राजेंद्र प्रसाद, श्रीनगर स्थित स्वर्गीय ब्रज किशोर प्रसाद व जेपी चौक स्थित जय प्रकाश नारायण इन तीनों कायस्थ विभूतियों के मूर्तियों पर माल्यार्पण की गई।

इसे भी पढ़ें –5 सितम्बर को दीदीजी फाउंडेशन का डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व भगवान चित्रगुप्त के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई। फिर सभी आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शहर के मुख्य चिकित्सक डाक्टर संदीप सिन्हा को सिवान जिला चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

Read also-पटना के संत जेवियर हाई स्कूल में दिखा नाटक सात दीवाने

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट विपेंद्र बर्मा व संचालन रविरंजन ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश बर्मा निल, ठाकुर ज्वाला प्रसाद, वाम देव प्रसाद, विकास आनंद मोनू, प्रशांत श्रीवास्तव, राकेश सहाय, विनोद श्रीवास्तव, सुधिर श्रीवास्तव, सहित कई स्थानीय जीकेसियन, अन्य चित्रांश और पटना से आए बिहार प्रदेश स्तर के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “सिवान का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर क्यों नहींः राजीव रंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *