लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच लॉन्च कर ग्राहकों के अनुभव में लाया क्रांतिकारी बदलाव
पटना,संवाददाता। डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच हुआ लांच। लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज की एक सब्सिडियरी लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों को ध्यान में रखने वाली बीमा सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और सामान्य बीमा पॉलिसी मुहैया कराने वाले अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच के लॉन्च की घोषणा की है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमाकवच इरडा से प्रमाणित है और इसका अच्छी तरह से ऑडिट किया गया है। यह प्लेटफॉर्म बीमा के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए एक्सपर्ट ओपिनियन देते हुए अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा से सुसज्जित है। यह प्लेटफॉर्म व्यापक बीमा कवरेज खोजने वाले सौ से अधिक कॉरपोरेट्स और दस लाख से अधिक खुदरा ग्राहकों को लक्ष्य बनाकर अपने डिजिटल और खुदरा विंग के माध्यम से बिना परेशानी वाला और यूजर फ्रेंडली अनुभव प्रदान करता है। प्लेटफॉर्म की मुख्य सेवाओं में बिक्री, सलाह-मशविरा और दावों का प्रभावी निपटान शामिल है।

प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को उनकी बीमा की यात्रा के हर पड़ाव पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिले। लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग एक प्रमुख डाइरेक्ट इंश्योरेंस ब्रोकर है और अभी व्यापक बीमा सेवाएं प्रदान करने के एक बहुराष्ट्रीय बीमा कंपनी के साथ साझेदारी की बातचीत में जुटा हुआ है। लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राघव संतोष ने लॉन्च के बारे में कहा, “भारत में अभी सिर्फ 6 फीसदी लोगों के पास बीमा पॉलिसी या कवरेज है। इससे पता चलता है कि 94 फीसदी का बड़ा हिस्सा ऐसा है, जो बीमा से अछूता है. हमारा मुख्य उद्देश्य बीमा विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करते हुए ज्ञान का प्रसार करना है. हमारी रणनीतिक पहल बीमाकवच के माध्यम से हम इस बड़े संभावित बाजार में घुस सकते हैं। हमें ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है जो उपयुक्त बीमा पॉलिसियों की एक श्रृंखला के साथ ग्राहकों की व्यापक जरूरतों को पूरा करेगा।’’
Read also-पटना के संत जेवियर हाई स्कूल में दिखा नाटक सात दीवाने
इनोवेटिव पोर्टल बीमाकवच सरलता, सुविधा और व्यापक बीमा कवरेज का प्रतीक है। पोर्टल के भुगतान के विकल्प भी उसी तरह से बिना परेशानी वाले हैं। पोर्टल पर ग्राहकों को लेनदेन करने के लिए यूपीआई, पे फोन, गूगल पे, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे यूजर्स के लिए आसान कई विकल्प मिलते हैं। यह पोर्टल उन व्यक्तियों के लिए भी है, जो बेरोजगार हैं या जिनके पास कम रोजगार है। वे पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (पीओएसपी) का काम कर कमाई कर सकते हें।
विस्तार से इसे समझने के लिए इस लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं – https://bimaakawach.com/pos-corner
यह पहल भारत के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है और इस तरह सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर यह हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। लॉर्ड्स मार्क इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अपने पोर्टल का दायरा बढ़ाने के लिए समर्पित है। आने वाले समय में मुफ्त बीमा समाचार बुलेटिन और एक सेल्फ-रिस्क असेसमेंट विंडो शुरू करने की योजना है।
इसे भी पढ़ें- सिवान का नाम देश के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर क्यों नहींः राजीव रंजन
प्लेटफॉर्म में कंपनी-वाइज और प्रोडक्ट-वाइज पॉलिसी को कंपेयर करने की सुविधा भी दी जाएगी। जिससे यूजर्स को रिस्क कवरेज और कीमत के हिसाब से सोच- विचार कर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। निकट भविष्य में, हम अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री वाले उन ग्राहकों के लिए प्रीमियम फंडिंग का विकल्प पेश करेंगे, जो पैसों की कमी के कारण अपने इंश्योरेंस को समय पर रीन्यू नहीं करा पाते हैं या नया इंश्योरेंस नहीं ले पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- वन नेशन वन इलेक्शन से पहले देश में वन हेल्थ और वन एजुकेशन लागू हो- पप्पू यादव
टर्म इंश्योरेंस, निवेश योजना, वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, समुद्री बीमा, संपत्ति बीमा, कॉन्ट्रैक्टर ऑल रिस्क कवर और अन्य लायबलिटीज इंश्योरेंस जैसी श्रेणियों में बीमा सेवाएं प्रदान करने में कंपनी को विशेषज्ञता हासिल है. ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा की संस्कृति को विकसित करने के लिए फसल बीमा, पशु बीमा जैसे कृषि बीमा पर एक अलग वर्टिकल के जरिए काम हो रहा है।





Just want to say your article is as surprising. The clearness in your post is just cool and i could assume you’re an expert on this subject. Well with your permission allow me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the rewarding work.
I simply could not leave your web site prior to suggesting that I really loved the usual information an individual provide for your guests? Is going to be back incessantly in order to inspect new posts
F*ckin’ awesome things here. I am very glad to see your post. Thanks a lot and i am looking forward to contact you. Will you please drop me a e-mail?