राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्था मानव अधिकार रक्षक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर मंगलवार को पटना में सम्मानित और प्....
बिहार

राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्था मानव अधिकार रक्षक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर मंगलवार को पटना में सम्मानित और प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला टीम ने महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले राखी की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसी प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया गयाथा।

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस बार राखी बनाने में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से एक राखी का निर्माण किया। निर्माण किए गए राखी में से उत्कृष्ठ राखियों का चयन किया गया। उत्कृष्ठ राखियों के निर्माता महिलाओं को मानव अधिकार रक्षक की सांस्थापिका रीता सिन्हा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023 : कब है राखी का त्योहार 30 या 31 अगस्त को ?

राखी निर्माण प्रतियोगिता में सर्वक्षेष्ठ राखी बनाने के लिए सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद को प्रथम, सरिता सिंह को द्वितीय और स्वेता बॉबी को तृतीय स्थान मिला। मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने सभी सदस्यों के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया गया।

इसे भी पढ़ें – रंग महोत्सव-2023 में मंच पर दिखी कलाकुंज की घरवाली
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, समाजसेवी आनंद त्रिवेदी, पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, पटना जिला कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सचिव स्वेता बॉबी, सक्रिय सदस्य रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, किरण कुमारी, रमा गुप्ता, गीता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और सदस्यगण उपस्थिति थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *