गाना हमार जान महादेव में फिर दिखा अक्षरा का जलवा। भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सिर चढ़ कर बोल रहा ...
बॉलीवुड

अक्षरा सिंह का नया गाना हमार जान महादेव हुआ वायरल

सावन पर अक्षरा का एक और भक्तिमय गाना हुआ रिलीज। भक्तों को झुमने का मिला एक और बहाना।

गाना हमार जान महादेव में फिर दिखा अक्षरा का जलवा। भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सिर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं। अक्षरा के धुन पर उनके फैंस के साथ-साथ सावन मास में बोल बम जा रहे श्रद्धालु भी झूमते नजर आ जाते हैं।

इसी बीच आज सोमवार के दिन अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। गाने के बोल हैं – हमार जान महादेव, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बना रही है।



लिंक : https://youtu.be/HlxZ4HIJANA

गाना ‘हमार जान महादेव को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूँ। भोले बाबा की पूजा -अर्चना तो मैं करती ही हूँ, साथ ही उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं।

अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ – साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।

इसे भी पढ़ें- संगीत के साथ हर हर महादेव का जयघोष, रितेश पांडेय के नया गाना वायरल
आपको बता दें कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। मनोज अक्षरा के लिए इससे पहले भी एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। उनकी तरकश से यह खूबसूरत गाना भी निकला है। जहां अक्षरा की जुगलबंदी ने इस गाने को और भी बेहतरीन बना दिया है। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। उन्होंने बताया कि सावन में आए अक्षरा के सभी गाने ब्लॉक बस्टर चल रहे हैं। यह गाना भी दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। उम्मीद है जल्द भी यह गाना भी रिकार्ड बनाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “अक्षरा सिंह का नया गाना हमार जान महादेव हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *