दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का आयोजन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या म...
बॉलीवुड

अयोध्या में 4 जनवरी को होगा 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024

नई दिल्ली, संवाददाता। दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का आयोजन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा। 4 जनवरी 2024 को 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड अयोध्या महोत्सव के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी अवार्ड शो के संयोजक विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में सम्मान के साथ – साथ मनोरंजन का तड़का भी लगने वाला है। सरस सलिल अब तक 4 बार इस अवार्ड का सफल आयोजन कर चुकी है। यूपी – बिहार में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा के सिनेमाई कलाकारों के योगदान को सराहने के लिए इस अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि भोजपुरी सिने जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है। इसमें साल 2023 में बनी फिल्मों को प्रविष्टि मिलेगी। 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी आकर्षण का केंद्र होगा। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे।

इसे भी पढ़ें –ब्रिटेन में छठ महापर्व मनया गया, बिहार-झारखण्ड के लोगों ने की सूर्य उपासना

यह अवार्ड इस बार बेहद ख़ास इसलिए होने वाला है कि इसी वक्त में अयोध्या में भगवान श्री राम का दीदार भी होने वाला है और इस पावन अवसर पर कला और कलाकारों को सम्मान भी मिलेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “अयोध्या में 4 जनवरी को होगा 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *