दिल को छू जाता है गीत बाबू जी की पगड़ी । विवाह का सीजन दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में आज सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को लेकर इन...
बॉलीवुड

‘ बाबूजी के पगड़ी ’: दिल छू लेने वाला विवाह गीत रिलीज

दिल को छू जाता है गीत बाबूजी के पगड़ी । विवाह का सीजन दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में आज सामाजिक व पारिवारिक भोजपुरी गीतों को लेकर इन दिनों श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हुई म्यूजिक कंपनी विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से एक और मार्मिक विवाह गीत ‘बाबुजी के पगड़ी’ रिलीज हुआ है, जो संवेदना से भरा पड़ा है।

  एक गरीब मजबूर पिता और बेटी का संवाद के साथ बाल विवाह पर सामाजिक सन्देश का संकलन है यह। वह बेहद दिल छू लेने वाला है. वैसे भी विवाह में बेटियों को अपने घर को त्याग कर अपने पति के घर जाना होता है। इस वक्त बेटियों की मन में क्या चल रहा होता है, उसकी शानदार अभिव्यक्ति है यह गाना।

Read also-आश्रय ओल्ड एज होम के स्थापना दिवस पर कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन

  गाना बाबूजी के पगड़ी को आनंद मोहन और नीतू श्री ने आवाज दी है। गाने को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में शादी एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान कई भावनाओं का जुडाव होता है। हमारे सामाजिक परिवेश में अमीरी-गरीबी की मार भी कभी-कभी भावनाओं को आहत करती है। ऐसे में एक गरीब की बेटी का मर्म कोई समझ नहीं पाता। उसके मर्म को सिर्फ वही समझती हैं। हमने इसी को अपने गाने के माध्यम से दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको जरुर पसंद आएगी। इस गाने में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। इसलिए आप हमारे गाने को एक बार देखिये जरुर।

Get Corona update here

 आपको बता दें कि ‘ बाबूजी के पगड़ी ‘ के म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन, निशा तिवारी, मुस्कान ठाकुर और राजू नजर आये हैं। लिरिक्स अनिल मिश्रा का है। म्यूजिक शिशिर पांडेय ने बनाया है। डीओपी रंजीत कुमार सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफी बब्बू भाई ने की है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.