Related Articles
पटना में शुरु हुई बिहार आर्ट गैलरी
Posted on Author Xpose Now Desk
पटना, संवाददाता। बिहार की कला एवं संस्कृति के पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बिहार स्टार्टअप स्कीम के अंतर्गत मिथिला पेंटिंग की सुप्रतिष्ठित कलाकार अमृता शाम्भवी द्वारा स्थापित साईं चित्रांगन के कला एवं प्रशिक्षण प्रतिष्ठान ‘बिहार आर्ट गैलरी’ का शुभारंभ आज जयप्रकाश नगर में हुआ इसका उद्घाटन उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना के पूर्व निदेशक […]
चुनाव में सम्मानजनक आधार पर सीटें चाहिए : चिराग पासवान
Posted on Author admin
पटना. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले NDA में जारी मतभेद अब गहराता ही जा रहा है. इस कड़ी में जहां JDU पहले ही LJP को तल्ख तेवर दिखा चुका था. अब BJP ने भी चिराग पासवान को अल्टीमेटम दे दिया है. सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक चिराग […]



पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था। इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।