कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार मानव शरीर में दिल बायीं तरफ धडक़ता है, लेकिन उसका दायीं तरफ था। ऐसा हैरतअंगेज मामला कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के इलाज के दौरान सामने आया है। महिला पेट दर्द की समस्या समस्या के साथ कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच की गई तब पाया गया कि मरीज के गॉलब्लैडर में सूजन के साथ पथरी है। डॉक्टर तब और ज्यादा आश्चर्यचकित रह गए जब उन्हें महिला के अन्य अंग भी सही स्थान पर नहीं मिले। जांच के दौरान मरीज के गॉलब्लैडर दायीं की जगह बायीं तरफ व तिल्ली बायीं की जगह दायीं तरफ मिली। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी शारीरिक विकृति विश्व में 10 हजार लोगों में से एक में होती है। इसे मेडिकल साइंस में साइटस इन्वर्सस टोटलिस कहा जाता है। आमरी अस्पताल मुकुंदपुर के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल आंकोसर्जरी और एडवांस लैप्रोस्कोपी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजॉय मंडल ने मरीज की सफलतापूर्वक सर्जरी की।
Related Articles
फॉरेंसिक साइंस लैब में होगी लालू यादव की फोन रिकॉर्डिंग की जांच
पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के फोन रिकॉर्डिंग के ऑडियो की जांच हैदराबाद स्थित एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) में होगी. उनके आवाज की जांच के लिए इस ऑडियो क्लिप को वहां भेज दिया गया है. एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निगरानी ब्यूरो इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई करेगा. अगर रिपोर्ट […]
होली को लेकर की गई शांति समिति की बैठक
फतुहा। थाना परिसर मेें होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें सभी को शांतिपूर्वक होली मनाने पर जोड़ दिया गया । होली बिहार का एक महान पर्व माना जाता है । जिसे अच्छी तरह शांति से होली को मना कर आपसी भाईचारे को बनाए रखा जाय। शांति से रंग-गुलाल का प्रयोग करें। […]
Karishma Tanna की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नज़रें, एक्ट्रेस ने शेयर की ग्लैमरस PHOTOS
आये दिन Karishma Tanna सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पर्पल स्ट्रीप्ड ड्रेस में कई फोटोज शेयर की है। Karishma Tanna अपने फैशन की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। Read also: भारत के लिए वीडियो शेयर कर Priyanka Chopra ने मांगी […]


