छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव ने भी अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लालू इस बार छपरा से विधान परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. दरअसल हम राजद के सुप्रीमो नहीं बल्कि छपरा के लालू प्रसाद यादव की बात कर रहे हैं जो गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे. सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यही है. दरअसल लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी अचानक चर्चा में आ गया है.इस प्रत्याशी ने नगर पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक में अपना भाग्य आजमा लिया है, ये बात अलग है कि इसे आज तक सफलता नहीं मिली है लेकिन लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता नाम होने के कारण यह चर्चा में जरूर आ जाता है. मढौरा के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा.मालूम हो कि देश के कद्दावर राजनेता और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता है और रांची में सजा काट रहे हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में छपरा के ये लालू प्रसाद यादव अपने आप में लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. लोग बताते हैं कि शायद ही ऐसा कोई चुनाव हो जिसमें छपरा वाले लालू प्रसाद यादव अपनी दावेदारी नहीं ठोकते हैं. बिहार की इस सीट से किसी जमाने में लालू प्रसाद भी सांसद हुआ करते थे.
Related Articles
रुपेश हत्याकांड चिंता का विषय है : अश्विनी चौबे
इंडिगो के पटना स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दुःख व्यक्त किया पटना / सवांददाता. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इंडिगो के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना चिंता का विषय है। पुलिस […]
आजतक के तेज तर्रार एंकर Rohit Sardana की मौत, कोरोना से थे संक्रमित
आज तक टीवी चैनल के जाने माने पत्रकार सह एंकर Rohit Sardana की आज मौत हो चुकी है ,सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा कि Rohit Sardana कोरोना से संक्रमित थे। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका […]
हीरेन्द्र-निमिषा की जोड़ी ने मिलकर लिखी “सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी ‘
लेखक जोड़ी हीरेन्द्र झा और निमिषा दीक्षित इन दिनों मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इन दिनों लेखक जोड़ी की एक किताब ‘सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी’ चर्चा में है। यह किताब अभी किंडल एडिशन यानी ई-बुक के रूप में अमेज़न पर पाठकों के लिये उपलब्ध है। ‘सेज: सुनंदा पुष्कर की कहानी’ नाम […]



