एक रिपोर्ट के मुताबिक क़र्ज़ में फंसे भारत के कारोबारी अनिल अंबानी ने लंदन की अदालत से कहा है कि वो इन दिनों सामान्य जीवन जी रहे हैं, उनके पास सिर्फ़ एक कार है और वकीलों की फीस चुकाने के लिए उन्हें गहने बेचने पड़े हैं. उन्होंने अदालत से कहा है कि जनवरी और जून 2020 के बीच उन्हें गहने के बदले 9.9 करोड़ रुपए मिले हैं और अब उनके पास कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसकी कोई क़ीमत हो. जब उनसे उनकी कारों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कभी भी रॉल्स रोयस कार नहीं थी और वो बस एक ही कार में चलते हैं.ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने 22 मई 2020 को पारित एक आदेश में अंबानी से कहा था कि वो चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए क़र्ज़ 12 जून तक चुकाएं. उनसे बैंकों को लीगल फ़ीस के 7 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था.
Related Articles
सोशल मीडिया के हर एक यूजर को ‘आवारा मीडिया’ पढ़ना चाहिए : शिक्षा मंत्री
पटना, संवाददाता। सोशल मीडिया हमारे जीवन का ऐसा अंग बन गया है, जिसे नजरअंदाज करना अब असंभव है। इसलिए यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि डिजिटल क्रांति के महत्वपूर्ण उत्पाद यानी सोशल मीडिया के प्रत्येक सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं से हम अवगत हों और इस दृष्टि से राकेश प्रवीर की पुस्तक ‘आवारा मीडिया’ […]
रवि नंदन सहाय का निधन कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति :राजीव रंजन प्रसाद
पटना। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ रत्न स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय के सुपुत्र रवि नंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रवक्ता अतुल आनंद […]
शनि का कर्क राशि पर वर्ष 2021 लिए गोचर फल
पवन कुमार शास्त्री शनि का गोचर पूरे वर्ष भर मकर राशि में गमन करेगा शनि लगभग ढाई साल तक एक हाई राशि में गमन करता है और यह बहुत ही प्रभावी माना जाता है ।यहाँ प्रस्तुत है कर्क राशि में शनि का गोचर फलकर्क राशि वाले जातकों के लिए सप्तम शनि देव पूज्य हैं। रजत […]



